शानदार लय में चल रही दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगायी जिससे वह अंक तालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई। शिमरोन हेटमायर की 45 रन (24 गेंद में एक चौका और पांच छक्के) और मार्कस स्टोइनिस की 39 रन (30 गेंद में चार छक्के) की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम यशस्वी जायसवाल (34 रन) और राहुल तेवतिया (38 रन) की जुझारू पारियों के बावजूद 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई जिससे यह उसकी लगातार चौथी हार है।

दिल्ली कैपिटल्स की यह छह मैचों में पांचवीं जीत है, उसके लिए हेटमायर ने बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में कमाल किया, तो वहीं स्टोइनिस ने भी महत्वपूर्ण समय पर बल्ले से अच्छा करने के बाद दो ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके। राजस्थान को तीसरे ओवर में जोस बटलर (13 रन) के रूप में पहला झटका लगा जिन्हें रविचंद्रन अश्विन (22 रन देकर दो विकेट) ने आउट किया। बटलर ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, पर स्क्वॉयर लेग पर खड़े शिखर धवन ने डाइव करते हुए उनका कैच लपका। पिछले साल अश्विन ने बटलर को मांकडिंग से आउट कर बबाल खड़ा कर दिया था जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प प्रतिद्वंद्विता चल रही है।

IPL 2020: स्पिनर के प्रदर्शन पर फिदा हुए सुनील गावस्कर, कहा- इस खिलाड़ी को हर टीम लेना चाहेगी

टीम अपने कप्तान स्टीव स्मिथ (24 रन, 17 गेंद, दो चौके और एक छक्का) पर काफी निर्भर है, लेकिन वह भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और एनरिच नोर्जे की गेंद पर हेटमायर ने शानदार कैच लिया। हेटमायर ने बल्लेबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने स्मिथ के बाद संजू सैमसन (05) का विकेट लपका जो स्टोइनिस की गेंद को कुछ ज्यादा ही ऊंचा उठा बैठे। हेटमायर ने श्रेयस गोपाल का भी बेहतरीन कैच लपका।

अश्विन ने महिपाल लोमरर को अपना दूसरा शिकार बनाया जिससे उनका स्कोर चार विकेट पर 76 रन हो गया। अब यशस्वी जायसवाल और तेवतिया (29 गेंद, तीन चौके और दो छक्के) पर उम्मीद लगी थी, पर लक्ष्य बहुत दूर था। टीम को अंतिम आठ ओवर में 103 रन चाहिए थे। जल्द ही जायसवाल (36 गेंद में, एक चौका और दो छक्के) भी स्टोइनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। तेवतिया को कागिसो रबाडा ने बोल्ड किया जिन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारत की मांग से भड़के एलन बॉर्डर, कहा- हमें नहीं झुकना चाहिए

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पॉवरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए।  राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार दो विकेट झटके और फिर अंतिम ओवर में केवल तीन रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने 24 रन देकर तीन विकेट लिए। हेटमायर जिस तरह से आक्रामक होकर खेल रहे थे, ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर बना लेगी, लेकिन कार्तिक त्यागी (35 रन देकर एक विकेट) पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग आन पर तेवतिया को कैच दे बैठे।

टीम ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (05) का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया जो आर्चर की गेंद पर मिडविकेट में यशस्वी जायसवाल को आसान कैच दे बैठे। कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे, उन्होंने कुछ अच्छे शॉट लगाए और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ रन जुटाना शुरू किया, लेकिन आर्चर ने उनकी उम्मीद को पूरा नहीं होने दिया और जल्द ही टीम को दूसरा झटका दिया। साव (19 रन, दो चौके, एक छक्के) ने गेंद को ज्यादा ही ऊंचा खेल दिया और आर्चर ने श्रेयस गोपाल को रोकने का इशारा करते हुए मिडविकेट पर खुद ही यह कैच लपका।

IPL 2020: CSK को वीरेंद्र सहवाग ने लताड़ा, कहा- कुछ बल्लेबाजों ने सरकारी नौकरी समझ ली 

टीम के लिए कप्तान अय्यर का रन आउट होना काफी निराशाजनक रहा जो छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने की कोशिश में पवेलियन पहुंचे। इससे पॉवरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन हो गया। स्टोइनिस ने आते ही सातवें ओवर में गोपाल के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर इरादे जाहिर किए। ऋषभ पंत (05 रन) दूसरे छोर पर उनके साथ थे, लेकिन वह 10वें ओवर में खुद की गलती से रन आउट हो गए। स्टोइनिस के गेंद खेलने के तुरंत बाद ही पंत ने भागना शुरू कर दिया, जबकि स्टोइनिस अपनी जगह से हिले भी नहीं और इससे पहले ही वह वापस लौट पाते, उनकी गिल्लियां गिर चुकी थीं। वह केवल नौ गेंद ही खेल पाए थे।

शारजाह छोटा स्टेडियम है जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहती थी, लेकिन लगातार विकेट गिरना उसकी इस मुहिम के खिलाफ रहा। स्टोइनिस और हेटमायर ने हालांकि बीच बीच में शॉट लगाकर रन गति को कम नहीं होने दिया। पर स्टोइनिस 14वें ओवर में राहुल तेवतिया (20 रन देकर एक विकेट) का शिकार बने जिनका कैच स्मिथ ने लपका। अक्षर पटेल ने 17 और हर्षल पटेल ने 16 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स:
पृथ्वी शॉ का एवं बो आर्चर 19
शिखर धवन का जायसवाल बो आर्चर 05
श्रेयस अय्यर रन आउट (जायसवाल) 22
ऋषभ पंत रन आउट 05
मार्कस स्टोइनिस का स्मिथ बो तेवतिया 39
शिमरोन हेटमायर का तेवतिया बो कार्तिक त्यागी 45
हर्षल पटेल का तेवतिया बो आर्चर 16
अक्षर पटेल का बटलर बो टाई 17
कागिसो रबाडा नाबाद 02
आर अश्विन नाबाद 00

अतिरिक्त : 14 रन
कुल योग : 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन
विकेट पतन : 1-12, 2-42, 3-50, 4-79, 5-109, 6-149, 7-181, 8-183

राजस्थान गेंदबाजी:
वरुम आरोन 2-0-25-0
जोफ्रा आर्चर 4-0-24-3
कार्तिक त्यागी 4-0-35-1
एंड्रयू टाय 4-0-50-1
श्रेयस गोपाल 2-0-23-0
राहुल तेवतिया 4-0-20-1

राजस्थान रॉयल्स:
यशस्वी जायसवाल बो स्टोइनिस 34
जोस बटलर का धवन बो अश्विन 13
स्टीव स्मिथ का हेटमायर बो नोर्जे 24
संजू सैमसन का हेटमायर बो स्टोइनिस 05
महिपाल लोमरोर का अक्षर पटेल बो अश्विन 01
राहुल तेवतिया बो रबाडा 38
एंड्रयू टाय का रबाडा बो अक्षय पटेल 06
जोफ्रा आर्चर का अय्यर बो रबाडा 02
श्रेयस गोपाल का हेटमायर बो हर्षल पटेल 02 
कार्तिक त्यागी नाबाद 02 
वरुण आरोन का पंत बो रबाडा 01

अतिरिक्त : 10 रन
कुल योग : 19.4 ओवर में 138 रन पर सभी आउट 
विकेट पतन : 1-15, 2-56, 3-72, 4-76, 5-82, 6-90, 7-100, 8-121, 9-136

दिल्ली गेंदबाजी:
कगिसो रबाडा 3.4-0-35-3
इनरिच नोर्जे 4-0-25-1
आर अश्विन 4-0-22-2
हर्षल पटेल 4-0-29-1
अक्षर पटेल 2-0-8-1
मार्कस स्टोइनिस 2-0-17-2



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here