मुंबई इंडियन्स के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को कहा कि टीम के नियमित कप्तान राेहित शर्मा बाएं पैर की मांसपेशियों के खिंचाव (हैमस्ट्रिंग की चोट) से उबर रहे हैं और वह जल्द ही टीम में वापस आएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रोहित के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिसके बाद नेशनल टीम की चयन समिति ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में जगह नहीं दी है। पोलार्ड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम की नौ विकेट की शानदार जीत के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि रोहित बेहतर हो रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगे।

IPL 2020: क्विंटन डिकॉक ने किया कुछ ऐसा कि याद आ गए एमएस धोनी, देखें वायरल VIDEO

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी लीग मैच के लिए तीन नवंबर को रोहित के मैदान में उतरने की संभावना थी, लेकिन शनिवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद टीम ने प्वॉइंट टेबल में टॉप दो टीमों में स्थान पक्का कर लिया। ऐसे में टीम के लिए उस मैच का ज्यादा महत्व नहीं होगा। रोहित की चोट की निगरानी कर रहे एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि इस बात की काफी संभावना है कि रोहित प्ले-ऑफ में खेलेंगे। टीम का टॉप दो में स्थान पक्का होने के बाद उनके पास फिट होने के लिए अतिरिक्त समय होगा। कार्यवाहक कप्तान के तौर पर 17 मैचों (विभिन्न सत्रों में) में मुंबई को 16 जीत दिलवाने वाले पोलार्ड टीम के मौजूदा प्रदर्शन से काफी संतुष्ट दिखे।

मुंबई ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया, टॉप दो टीमों में जगह की पक्की

उन्होंने कहा कि हमें दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में जगह पक्की करनी है। ऐसा लग रहा है कि यह साल हमारा है (मुंबई की टीम ने विषम सालों में खिताब जीता है), इस साल हमारे लिए अच्छा हो रहा है। पोलार्ड ने 47 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईशान हर मैच के साथ बहतर हो रहा है और जब वह लय में होते हैं तो उन्हें रोकना आसान नहीं होता है। उसने टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना शुरू किया था लेकिन अब पारी की शुरुआत कर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here