इंडियन प्रीमियर लीग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आईपीएल फ्रेंचाइजियां और खिलाड़ी इसकी तैयारी में पूरे जोर-शोर से जुट गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर अधिकतर टीमों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूएई में प्रैक्टिस शुरू कर दी। वो यूएई में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी। विराट की कोशिश होगी, टीम पहली बार खिताब पर कब्जा करकर खिताबी सूखे को खत्म करे। टूर्नामेंट की तैयारियों के बीच टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी स्टाइलिश टीम बस नजर आ रही है।
इसको अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर करते हुए टीम ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हमारी रॉयल गाड़ी को हेल्लो बोलो।’ यह बस देखने में काफी स्टाइलिश नजर आ रही है जिस पर पूरी टीम की फोटो नजर आ रही है। इस फोटो के साथ #PlayBold, #IPL2020 और #TeamBus जैसे हैशटैग इस्तेमाल किए हैं।
Say hello to our Royal Carriage! ??#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers #TeamBus pic.twitter.com/RixpcRmFOI
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 3, 2020
युजवेंद्र चहल ने अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा से वीडियो शेयर कर पूछा, रसोड़े में कौन था
टीम की तैयारियों पर मुख्य कोच साइमन कैटिच ने कुछ समय पहले कहा था हमारी तैयारी इसके इर्द-गिर्द घूमती है कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय देना है, जिससे कि उनका शरीर टूर्नामेंट के लिए तैयार हो जाए। कैटिच ने बताया कि उन्होंने शुरू में ग्रुप में ट्रेनिंग का प्लान बनाया था, जिससे कि लंबे ब्रेक के बाद बल्लेबाजों को पर्याप्त समय मिले। एक साथ पूरी टीम के ट्रेनिंग नहीं करने से कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम कम करने में भी मदद मिलेगी।
आरसीबी की पूरी टीम इस तरह हैं:
विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पड्डिकल, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, पवन देशपांडे, मोइन अली, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्ड्सन, डेल स्टेन।
रैना के न होने पर कौन बनेगा उपकप्तान, CSK ने दिया दिल जीतने वाला जवाब







