कुछ मिनटों में ही खलनायक से नायक बने राहुल तेवतिया की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को शारजाह में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ असंभव से लग रहे 224 रनों के लक्ष्य को तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। खासकर, 17वें ओवर में तेजी से रन बना रहे संजू सैमसन के आउट होने के बाद रॉयल्स की जीत मुश्किल लग रही थी। ऐसे में ही तेवतिया रॉयल्स के लिए हीरो बनकर सामने आए। आउट होने से पहले सैमसन ने शानदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 85 रनों की जबर्दस्त पारी खेली।
हालांकि, सैमसन के आउट होते ही मैच पंजाब की ओर जाता दिख रहा था। ऐसे में तेवतिया ने टी20 के इस टूर्नामेंट में अपनी सबसे बेमिसाल पारी खेली। बैटिंग ऑर्डर में ऊपर लाए जाने के बाद वे बल्लेबाजी के दौरान लगातार संघर्ष करते दिखे। यहां तक कि वे बैट और बल्ले के बीच सही से संपर्क भी नहीं कर पा रहे थे। इस कमजोर बल्लेबाजी को देखते हुए प्रशंसकों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू कर दी।
सुरेश रैना के लिए IPL 2020 में वापसी के दरवाजे बंद! CSK की वेबसाइट से हटा ‘चिन्ना थाला’ का नाम
लेकिन 18वां ओवर करने आए शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर 5 छक्के जड़ 27 साल के इस खिलाड़ी ने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तेवतिया के ही नक्शे कदम पर चलते हुए जोफ्रा आर्चर ने अगला ओवर करने आए मोहम्मद शमी की गेंद पर दो छक्के जमाए। इसके बाद आखिरी में टॉम कुर्रन ने ताबूत में आखिरी कील ठोकते हुए चौके के साथ ना सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि टीम का नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज कराया। आईपीएल के इतिहास में स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने सबसे अधिक रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने का कारनामा किया।
राहुल तेवतिया के लिए हर्षा भोगले ने किया था ट्वीट, सचिन तेंदुलकर ने ऐसे कर दिया ट्रोल
तेवतिया की धुआंधार बल्लेबाजी के बाद वे इंटरनेट पर चारों तरफ छा गए। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आखिरी समय में आतिशी बल्लेबाजी के बाद ट्विटर पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़-सी आ गई। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया और 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर नामुमकिन से दिखने वाले लक्ष्य को हासिल करने में राजस्थान रॉयल्स की मदद की। तेवतिया की इस धमाकेदार बैटिंग के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी सोमवार को अपना ट्विटर बायो चेंज कर दिया।







