सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन के जोरदार अर्धशतक और दोनों के बीच रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से रौंदकर लगातार तीन हार के क्रम को तोड़ा। प्वाइंट टेबल में निचले पायदान पर चल रही दो टीमों की जंग में चेन्नई ने 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डु प्लेसिस (नाबाद 87) और वॉटसन (नाबाद 83) के बीच पहले विकेट की 181 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 17.4 ओवर में बिना विकेट खोए 181 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान वॉटसन ने 101 मीटर का लंबा छक्का जोड़ा जो इस सीजन का दूसरे सबसे लंबा छक्का है।

IPL 2020: एमएस धोनी ने बताया, क्या बदलाव करने से टीम को पंजाब के खिलाफ मिली जीत

 

शेन वॉटसन ने अपनी पारी के दौरान 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 101 मीटर का छक्का लगाकर हर किसी को रोमांचित कर दिया। वॉटसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई को डीप मिडविकेट के ऊपर से ये गगनचुंबी छक्का लगाया। शेन वॉटसन का ये छक्का इस IPL सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड अभी तक राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर के नाम है जिन्होंने 105 मीटर का छक्का लगाया है। तीसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 99 मीटर का छक्का लगाया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

वॉटसन ने अपनी 53 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और 11 चौके मारे जबकि उनके जोड़ीदार डु प्लेसिस ने 53 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का जड़ा। वॉटसन और डु प्लेसिस के बीच यह साझेदारी सुपरकिंग्स की ओर से किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने माइकल हसी और मुरली विजय को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2011 में 159 रन जोड़े थे। पंजाब की टीम की यह लगातार तीसरी और पांच मैचों में चौथी हार है।

चेन्नई की टीम ने पांच मैचों में दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की टीम ने इससे पहले कप्तान लोकेश राहुल की 52 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन की पारी की बदौलत चार विकेट पर 178 रन बनाए। राहुल ने मयंक अग्रवाल (26) के साथ पहले विकेट के लिए 61 और निकोलस पूरन (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी भी की। मनदीप सिंह ने भी 27 रन की उम्दा पारी खेली।

मनीष पांडे ने डाइव लगाकर लिया सीजन का सबसे बेहतरीन कैच, देखें VIDEO



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here