श्रेयस अय्यर के 38 गेंद में नाबाद 88 रन और पृथ्वी शॉ के आक्रामक अर्धशतक के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रनों के पहाड़ के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हरा दिया। दिल्ली ने बल्लेबाजों की ऐशगाह शारजाह में चार विकेट पर 228 रन बनाए जिसके जवाब में केकेआर आठ विकेट पर 210 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ करार दिया गया।
केकेआर के लिए इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन और राहुल त्रिपाठी ने सातवें विकेट के लिए 78 रन जोड़कर टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन 19वें ओवर में मोर्गन और फिर अगले ओवर में त्रिपाठी के आउट होने के बाद परिणाम साफ हो गया था । मोर्गन ने 18 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके की मदद से 44 रन बनाए।
IPL CSK vs SRH: धोनी से पहले केदार जाधव को बैटिंग के लिए भेजने के सवाल पर गुस्साए फ्लेमिंग
वहीं त्रिपाठी ने 16 गेंद में तीन चौकों और तीन छक्कों के साथ 36 रन जोड़े। इससे पहले हर्षल पटेल ने 13वें ओवर में केकेआर को लगातार दो झटके देकर नीतिश राणा (35 गेंद में 58) और कप्तान दिनेश कार्तिक (आठ) को आउट किया। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्जे ने तीन और पटेल ने दो विकेट लिए। दिल्ली की पारी में पावरप्ले का खेल साव के नाम रहा जिसने 41 गेंद में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। इसके बाद अय्यर ने लाजवाब पारी खेली और पर रनों का पहाड़ लगा डाला।
उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए। उनके कुछ छक्के तो इतने ऊंचे थे कि गेंद स्टेडियम के पास कार पार्किंग में चली गई। ऋषभ पंत ने भी 17 गेंद में 38 रन बनाए। इस पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और पूरी पारी में 14 छक्के और 18 चौके लगे। दो अच्छे मैचों के बाद युवा कमलेश नागरकोटी ने तीन ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि शिवम मावी ने तीन ओवर में 40 रन दिए। इसे देखकर कप्तान दिनेश कार्तिक ने उनसे चार ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया।
IPL 2020 RCB vs RR: देवदत्त पडीक्कल ने बताया मैच के दौरान कप्तान विराट कोहली उनसे क्या कुछ कह रहे थे
पैट्रिक कमिंस ने चार ओवर में 49 रन दे डाले। शॉ ने पावरप्ले में उनकी गेंदों की जमकर पिटाई की। शॉ इतने आक्रामक फॉर्म थे कि शिखर धवन (16 गेंद में 26 रन) भी उनके सामने फीके पड़ गए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। इसके बाद अय्यर ने बेहद मनोरंजक पारी खेली। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि सुनील नरेन ने दो ओवर में 26 रन दिए।
दिल्ली कैपिटल्स पारी:
पृथ्वी शॉ का गिल बो नागरकोटी 66
शिखर धवन का मोर्गन बो वरुण 26
श्रेयस अय्यर नाबाद 88
ऋषभ पंत का मावी बो रसेल 38
मार्कस स्टोइनिस का वरुण बो रसेल 1
शिमरोन हेटमायेर नाबाद 7
अतिरिक्त : दो रन
कुल योग : 20 ओवर में चार विकेट पर 228 रन
विकेट पतन : 1/56, 2/129, 3/201, 4/221
कोलकाता गेंदबाजी:
पैट कमिंस 4 . 0 . 49 . 0
शिवम मावी 3 . 0 . 40 . 0
वरुण चक्रवर्ती 4 . 0 . 49 . 1
सुनील नरेन 2 . 0 . 26 . 0
आंद्रे रसेल 4 . 0 . 29 . 2
कमलेश नागरकोटी 3 . 0 . 35 . 1
केकेआर पारी:
शुभमन गिल का पंत बो मिश्रा 28
सुनील नरेन बो नोर्जे 3
नीतिश राणा का पटेल बो हर्षल 58
आंद्रे रसेल का नोर्जे बो रबाडा 13
दिनेश कार्तिक का धवन बो पटेल 6
इयोन मोर्गन का हेटमायेर बो नोर्जे 44
पैट कमिंस का हर्षल बो नोर्जे 5
राहुल त्रिपाठी बो स्टोइनिस 36
कमलेश नागरकोटी नाबाद 3
शिवम मावी नाबाद 1
अतिरिक्त : 13 रन
कुल योग : 20 ओवर में आठ विकेट पर 210 रन
विकेट पतन : 1/8, 2/72, 3/94, 4/117, 5/117, 6/122, 7/200, 8/207
दिल्ली गेंदबाजी:
कगिसो रबाडा 4 . 0 . 51 . 1
एनरिक नार्जे 4 . 0 . 33 . 3
आर अश्विन 2 . 0 . 26 . 0
मार्कस स्टोइनिस 4 . 0 . 46 . 1
हर्षल पटेल 4 . 0 . 34 . 2
अमित मिश्रा 2 . 0 . 14 . 1







