इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आगाज 19 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल यह टूर्नामेंट भारत की जगह यूएई में खेला जा रहा है। फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके साथ ही खिलाड़ी मस्ती भी कर रहे हैं। इस बीच सीएसके ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और शेन वॉटसन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो सीएसके की लेटेस्ट जर्सी का विज्ञापन है। इस वीडियो में धोनी, वॉटसन और मुरली विजय टीम की नई जर्सी पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सीएसके का यह वीडियो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैन्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को खूब रिट्वीट भी किया जा रहा है।
IPL 2020: इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 21 खिलाड़ी सीधे UAE के लिए रवाना होंगे
इस वीडियो को टि्वटर पर शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन दिया है- येलोव का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पीस स्टॉक में वापस आ गया है।
The most wanted piece of #yellove is back in stock just in the nick of time!? Check out: https://t.co/7FmhBnni6O ?? #WhistlePodu @thesouledstore pic.twitter.com/zq97GayRVM
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 15, 2020
इसके अलावा सीएसके के कई खिलाड़ी येलो जर्सी में शूट भी कर रहे हैं। एक दूसरे ट्वीट में धोनी, रवींद्र जडेजा, फैफ डुप्लेसी और केदार जाधव टीम की जर्सी में शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है- मेरी क्लास में व्हिस्ल कौन कर रहा है? सिर्फ यह लड़का सर।
“Who is that whistling in my class?”
“This boy only sir.” ?#WhistlePodu @TheMuthootGroup pic.twitter.com/8kRTSO0H17— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 15, 2020
बता दें कि मुंबई के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी आईपीएल टीम है, जिसने तीन बार इस खिताब को जीता है। सीएसके ने न केवल तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, बल्कि वह आईपीएल इतिहास की अकेली ऐसी टीम है जो हर बार प्लेऑफ में पहुंची है। चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।
IPL 2020: अक्षर पटेल ने क्यों कहा, दिल्ली कैपिटल्स के पास इस बार खिताब जीतने की क्षमता
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम इस तरह है:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।







