यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ में जगह बनाने में मुश्किल खड़ा कर दी है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने नितीश राणा की शानदार 87 रनों की धुआंधार पारी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में चेन्नई ने ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की शानदार फिफ्टी और फिर आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इसे चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। यह चेन्नई की टूर्नामेंट में पांचवीं जीत है। 

इस मैच के लिए चेन्नई की टीम में तीन बदलाव हुए जिसमें धोनी ने फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और माेनू कुमार की जगह शेन वॉटसन, कर्ण शर्मा और लुंबी एंगिडी को टीम में जगह दी। वहीं कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस मैच के लिए प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को खिलाया।

IPL 2020 CSK vs KKR SCORECARD

IPL 2020 CSK vs KKR HINDI COMMENTARY

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, लुंगी एंगिडी।

कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, लॉकी फर्गुसन, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here