इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) से अबुधाबी में हो रहा है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है वहीं पंजाब को दौड़ में बने रहने के लिए धोनी की टीम के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। सीएसके ने अपने पिछले दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि केएल राहुल की कप्तानी में खेल रही पंजाब को लगातार पांच मैच जीतने के बाद पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
IPL 2020 CSK vs KXIP SCORECARD
IPL 2020 CSK vs KXIP HINDI COMMENTARY
किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, क्रिस गेल, जिम्मी नीशम, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एंगिडी।







