IPL 2020 DC vs KXIP: आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा. दिल्ली की टीम होटल से स्टेडियम के लिए रवाना भी हो गई है. कुछ ही देर में वो स्टेडियम पहुंच जाएगी.

किंग्स इलेवन पंजाब ने यूएई में खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं. ऐसे में वो यूएई में अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी. वहीं दिल्ली की ऩजरें जीत के साथ आईपीएल 2020 का आगाज़ करने पर रहेंगी.

चोट के कारण इशांत शर्मा नहीं होंगे इस मैच का हिस्सा

गौरतलब है कि पंजाब के खिलाफ इस मैच से पहले दिल्ली को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा कल शाम को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे. इसी कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. हालांकि, फिर भी दिल्ली की टीम पंजाब के सामने एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

दिल्ली की टीम में जहां शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स और शिमरन हेटमायर जैसे शानदार खिलाड़ी हैं. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब में केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल, सरफराज खान, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ी हैं. हालांकि, दोनों ही टीमें अभी तक इस लीग का खिताब नहीं जीत सकी हैं.

दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कगीसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरन हेटमायर, डेनियल सैम्स, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, आवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्ट्जे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल और अमित मिश्रा.

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here