मंगलवार को इंडियन प्रीमियरल लीग(आईपीएल) में खेले गए मुकाबले में तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया। सीएसके के लिए यह काफी संजीवनी जैसी थी क्योंकि टीम को कई बार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह दो प्वाइंट्स उनके मनोबल बढ़ाने के लिए काफी सहायक होंगे। इस मैच में धोनी ने अपने पुराने रंग में आते हुए 13 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। मैच के बाद धोनी ने हैदराबाद की पूरी टीम से बात की और इस दौरान वो युवा खिलाड़ियों से अहम सुझाव भी देते आए। इस दौरान धोनी का हैदराबाद के तेज गेंदबाज खलील अहमद के साथ का एक फोटो वायरल हो रहा है।
Meets and greets that prove the game is the sole victor. ?? #WhistlePodu #WhistleFromHome #Yellove #SRHvCSK pic.twitter.com/pldamIE3tn
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 14, 2020
IPL 2020: विराट कोहली ने खोला राज, बताया क्यों सफेद जूते में करते हैं बल्लेबाजी
इसमें खलील अहमद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गले मिल रहे हैं। धोनी गले मिलने के बाद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मैच खत्म होने के बाद धोनी हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन से मिले जिनकी गेंद पर उन्होंने जबर्दस्त छक्का लगाया था और फिर उनकी ही गेंद पर आउट भी हो गए थे। यह नटराजन के लिए यादगार दिन था क्योंकि धोनी जैसे महान खिलाड़ी से टिप्स लेना लगभग हर युवा खिलाड़ी का सपना होता है। धोनी सिर्फ नटराजन ही नहीं बल्कि हैदराबाद के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी सीख देते नजर आए।
CSK खिलाड़ियों के लिए मैदान पर ड्रिंक्स ले जाने पर इमरान ताहिर का ट्वीट जीत लेगा आपका दिल
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अंबाती रायुडू(41) और शेन वॉट्सन(42) की बढ़िया पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो और करन शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की यह 8 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद को अपनी इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।
सीएसके की इस आईपीएल में यह तीसरी जीत थी। छह प्वॉइंट्स के साथ टीम अब छठे पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में भी छह प्वॉइंट्स हैं, लेकिन टीम बेहतर नेट रनरेट के दम पर पांचवें पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 12 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस के खाते में 10 प्वॉइंट्स हैं और वह दूसरे नंबर पर है।







