इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का 47वां मैच मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच बीते 29 सितंबर को हुए पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा दिया था।

दिल्ली की टीम 11 मैचों में से सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है और चार मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, हैदराबाद को अपने 11 मैचों में से चार में जीत और सात में हार मिली है। इस तरह से दिल्ली 14 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि हैदराबाद 8 अंकों के साथ सातवें पायदान पर काबिज है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन,  एनरिच नॉर्टजे, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, राशिद खान, संदीप शर्मा, खलील अहमद, टी नटराजन, शाहबाज़ नदीम।

IPL 2020, SRH vs DC LIVE SCORECARD

IPL 2020, SRH vs DC LIVE HINDI COMMENTARY



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here