जमैका के स्प्रिंटर उसेन बोल्ट ने आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए अपना समर्थन दिखाया है। आठ बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बोल्ट ने इस दौरान आरबीसी टीम की नई जर्सी पहनकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने विराट की टीम के लिए एक खास मैसेज भी लिखा। उनकी इस पोस्ट पर खुद आरसीबी के कप्तान विराट और टीम के अहम सदस्य एबी डिविलियर्स ने रिएक्शन दिया है।
Challengers, just letting you know, I’m still the fastest cat around. @imVkohli @ABdeVilliers17 @pumacricket @RCBTweets pic.twitter.com/cIz3dmW3uI
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) April 7, 2021
क्वारंटाइन खत्म होते ही गेल ने किया माइकल जैक्सन का डांस, देखें VIDEO
बोल्ट ने इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘चैलेंजर्स, मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस समय मैं सबसे तेज बिल्ली हूं।’ बोल्ट ने इस फोटो को विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को टैग भी किया। इसके जवाब में एबी ने लिखा कि, ‘हम जानते हैं कि किस बुलाना है, जब हमें कुछ ज्यादा रनों की जरूरत हो।’
We know whom to call when we need a few extra runs! ? @usainbolt @pumacricket
— AB de Villiers (@ABdeVilliers17) April 7, 2021
वहीं इस पर विराट कोहली ने लिखा कि, ‘हमें इस बात पर कोई शक नहीं है और इसलिए हमने अब आपको अपनी टीम में लिया है।’
No doubt and that’s why we’ve got you on our team now ? @usainbolt @pumacricket https://t.co/1k3ZkTozR5
— Virat Kohli (@imVkohli) April 7, 2021
विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी शुक्रवार को इस सीजन के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से टीम एक बार भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है। कोहली और डिविलियर्स की हाई-प्रोफाइल जोड़ी के अलावा इस बार टीम में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन जैसे बड़े खिलाड़ी भी दिखेंगे।
IPL 2021: क्या इस साल RCB प्लेऑफ में जगह बना पाएगी? जानें गौतम गंभीर का जवाब







