पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 221 रन बनाए। पंजाब की टीम की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 91 जबकि दीपक हुड्डा ने 64 रन की पारी खेली। पंजाब ने बेशक इतना बड़ा स्कोर बना लिया हो, लेकिन आईपीएल करियर का अपना पहला मैच खेल रहे चेतन सकारिया ने अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन का डाइव लगाकर कैच लिया, जिससे वेस्टइंडीज का स्टार क्रिकेटर अपना खाता भी नहीं खोल सका।
VIDEO देखने के लिए यहां CLICK करें
गेल के नाम हुआ छक्कों का नया रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
धुआंधार बल्लेबाज पूरन ने क्रीज पर आते ही पहली ही गेंद पर शॉर्ट फाइन लेग की दिशा में शॉट मारा और वहां पर फील्डिंग कर रहे सकारिया ने शानदार डाइव मारकर हवा में उड़ते हुए कैच लपका। इस कैच इतना शानदार था कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। राजस्थान रॉयल्स के फैन्स भी उनकी फील्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 31 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा क्रिस मौरिस ने भी दो विकेट चटकाए।
डेब्यू मैच में चमका ट्रक ड्राइवर का बेटा, तो फैन्स ने की जमकर तारीफ
इस मैच में पंजाब ने पहले खेलते हुए कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर 221 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। कप्तान राहुल ने पारी की शुरुआत करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी की और 91 रनों की पारी खेली, जबकि दीपक हुड्डा ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए महज 28 गेंदों में 64 रन जड़ डाले। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा क्रिस गेल ने भी 28 गेंदों पर तेज 40 रन बनाए। गेल इस दौरान आईपीएल इतिहास में 350 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।







