मुंबई क्रिकेट संघ(एमसीए) ने दोहराया है कि राज्य में कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार के नवीनतम आदेशों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रविवार शाम को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में आंशिक लॉकडाउन का आदेश दिया। इसके बाद एमसीए की तरफ से आईपीएल 2021 में मुंबई में होने वाले मैचों को लेकर स्पष्टीकरण आया। आईपीएल का आगाज 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट की मुताबिक एमसीए के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास शहर के नगर आयुक्त का फोन आया है। ऐसोसिएशन को आश्वासन दिया गया कि लॉकडाउन के उपायों का आईपीएल मैचों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, अन्य क्रिकेट गतिविधियों को तुरंत रोकना होगा। एमसीए के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है कि आईपीएल की टीमें सामान्य रूप से अभ्यास करना जारी रख सकती हैं। एमसीए अधिकारी ने कहा कि कोई भी क्रिकेट गतिविधि जो बायो बबल का हिस्सा है, को निर्बाध रूप से अनुमति दी जाएगी।

बिना खेले भी श्रेयस अय्यर को मिलेंगे 7 करोड़, जानें क्या है वजह

रविवार दोपहर कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र सरकार ने वीकेंड के दौरान सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। वीकेंड में महाराष्ट्र में  शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक कठोर लॉकडाउन रहेगा इसके अलावा बाकी दिनों में यानी सोमवार से शुक्रवार तक रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। मुंबई आईपीएल में 10 मैचों की मेजबानी करने वाला है। इनमें से कुछ वीकेंड में भी है।

10 अप्रैल(शनिवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है।  मुंबई में आईपीएल के मैच 10 से 24 अप्रैल तक होगें। आईपीएल की छह टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल, पंजाब किंग्स, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम में होने हैं।

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद की पहले मैच में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here