भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। रैना इस साल आईपीएल 2020 खेलने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी सीएसके के साथ यूएई रवाना हुए थे, लेकिन बाद में निजी कारणों से उन्होंने देश वापस लौटने का फैसला किया। रैना ने वापस भारत लौटने के बाद बताया कि उन्होंने यह फैसला अपने परिवार खासकर दोनों बच्चे ग्रेसिया और रियो की वजह से लिया था। रैना के सीएसके टीम में वापस लौटने पर निश्चित तौर पर चेन्नई की काफी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। रैना के फिर से चेन्नई की तरफ से खेलने की पुष्टि फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने की है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, भारत टेस्ट सीरीज में कर सकता है पलटवार

चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने ‘मुंबई मिरर’ से बात करते हुए बताया है कि सुरेश रैना अगले साल होने वाले आईपीएल में सीएसके की तरफ से ही खेलेंगे। रैना के बगैर चेन्नई का आईपीएल 2020 में प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम आठ टीमों के बीच सातवें नंबर पर रही थी। इसके अलावा टीम के कप्तान एमएस धोनी का भी प्रदर्शन व्यक्तिगत तौर पर अच्छा नहीं रहा था। सीएसके के अधिकारियों ने कहा कि टीम की रैना के बगैर आईपीएल 2021 में हिस्सा लेने की कोई प्लानिंग नहीं है।

सीरीज में पिछड़ रहा भारत मेलबर्न में करेगा वापसी, रिकॉर्ड बांध रहे आस!

बता दें कि रैना ने इस साल अगस्त महीने में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। रैना को मंगलवार को मुंबई हवाई अड्डे के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के चलते हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। जमानत मिलने के बाद रैना की मैनेजमेंट टीम ने इस मुद्दे पर सफाई भी दी जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनसे अंजाने में इतनी बड़ी गलती हो गई थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here