इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का ऑक्शन चेन्नई में जारी है। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा। केदार जाधव और हरभजन सिंह पहले अनसोल्ड रहे, लेकिन दोबारा बोली लगने पर वह अपने बेस प्राइस पर बिके। आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में यह पहला मौका है, जब चार खिलाड़ी 14 या 14+ करोड़ रुपये में बिके हैं। क्रिस मौरिस जहां आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, वहीं ग्लेन मैक्सवेल पर भी जमकर धनवर्षा हुई। काइल जेमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो कृष्णप्पा गौतम, शाहरुख खान और रिले मेरेडिथ पर करोड़ों रुपये बरसे। विदेशी क्रिकेटरों की बात करें तो स्टीव स्मिथ 2.2 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। मोईन अली 7 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए। शिवम दुबे को 4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे, वहीं पीयूष चावला 2.4 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।
ALL UPDATES:
08:20 PM: चेन्नई में हो रहा आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन खत्म हुआ।
08:10 PM: बेस प्राइस 20 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा।
08:10 PM: दूसरे बोली में भी हनुमा विहारी रहे अनसोल्ड।
07:53 PM: केकेआर ने बेन कटिंग को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा।
07:49 PM: हरभजन सिंह को 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ केकेआर ने खरीदा।
07:49 PM: मुजीब उर रहमान को 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
07:48 PM: सैम बिलिंग्स को 2 करोड़ के बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
07:48 PM: केदार जाधव का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस में खरीदा।
07:46 PM: करुण नायर 50 लाख के बेस प्राइस में केकेआर के हो गए हैं।
07:46 PM: सौरभ कुमार को 20 लाख के बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
07:45 PM: मार्को जैनसेन 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
07:44 PM: टिम डेविड 20 लाख के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
07:44 PM: गेराल्ड कोएट्जे 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
07:43 PM: हर्ष त्यागी 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
07:43 PM: जैक विल्डरमथ 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
07:43 PM: के भगत वर्मा को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
07:42 PM: युधवीर चरक को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। अजय देव गौड़ 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
07:42 PM: चैतन्य बिश्नोई का बेस प्राइस 20 लाख रुपये और वह भी अनसोल्ड रहे।
07:41 PM: इसुरु उडाना 50 लाख रुपये में अनसोल्ड रहे। जॉर्ज लिंडे का बेस प्राइस 50 लाख रुपये, वह भी अनसोल्ड रहे।
07:40 PM: वायने पारनेल 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे। रीस टॉप्ले भी 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे। क्रिस ग्रीन भी अनसोल्ड रहे।
07:39 PM: जेम्स नीशाम का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा।
07:38 PM: स्कॉट कगलीन को 50 लाख के बेस प्राइस में किसी ने नहीं खरीदा।
07:37 PM: कुलदीप यादव तेज गेंदबाज का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है और बेस प्राइस में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
07:37 PM: सिमरजीत सिंह 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
07:37 PM: हरिशंकर रेड्डी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में सीएसके ने खरीदा।
07:37 PM: जोश इंग्लिस का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और वह अनसोल्ड रहे।
07:35 PM: केएस भारत का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। आरसीबी ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा।
07:34 PM: श्रेयस प्रभुदेसाई 20 लाख के बेस प्राइस के साथ आरसीबी टीम से जुड़े।
07:34 PM: प्रेरक मांकड़ 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
07:34 PM: तजिंदर डिल्लन का बेस प्राइस 20 लाख रुपये और वह भी अनसोल्ड रहे।
07:34 PM: सिद्धेष लाड का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है और वह अनसोल्ड रहे।
07:33 PM: मैथ्यू वेड 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। सीन एबट 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
07:33 PM: बेन मैकडरमॉट का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है और वह भी अनसोल्ड रहे।
07:31 PM: तिषारा परेरा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है और वह अनसोल्ड रहे।
07:30 PM: डैनियल क्रिस्टियन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। आरसीबी ने उन्हें 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा।
07:25 PM: फैबियन एलेन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। पंजाब किंग्स ने बेस प्राइस में उनको खरीदा।
07:24 PM: जी पेरीयास्वामी का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है और वह अनसोल्ड रहे।
07:24 PM: बेन ड्वार्शुइस का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है और वह अनसोल्ड रहे।
07:24 PM: वैभव अरोड़ा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। केकेआर ने बेस प्राइस में उन्हें खरीदा।
07:23 PM: उत्कर्ष सिंह को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।
07:21 PM: करन शर्मा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे।
07:21 PM: 30 लाख के बेस प्राइस पर पंजाब किंग्स ने जलज सक्सेना को खरीदा।
06:23 PM: नवीन उल हक का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है, वह भी अनसोल्ड रहे।
Base Price – INR 75 Lac
Sold for – INR 15 CrKiwi ?? pacer Kyle Jamieson heads to @RCBTweets ???@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/eReICVL0Bu
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
06:23 PM: जेसन बेहरडॉर्फ का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, वह भी अनसोल्ड रहे।
06:23 PM: 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ मिशेल मैक्लिनेगन अनसोल्ड रहे।
06:22 PM: 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ बिली स्टानलेक अनसोल्ड रहे।
06:21 PM: 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ मोहित शर्मा अनसोल्ड रहे।
06:21 PM: 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे ओशाने थॉमस।
06:20 PM: 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे वरुण आरोन।
06:19 PM: मोएसिस हेनरिक्स का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। हेनरिक्स को 4.2 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
06:15 PM: मार्नस लाबुशेन का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है, उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
06:14 PM: गुरुकीरत सिंह मान 50 लाख के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
06:14 PM: 5.25 करोड़ रुपये में टॉम करन को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
06:11 PM: बेन कटिंग अनसोल्ड रहे।
06:11 PM: काइल जेमीसन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। उनको लेकर आरसीबी और पंजाब किंग्स में घमासान छिड़ा। 15 करोड़ रुपये में आरसीबी ने जेमीसन को खरीदा।
05:59 PM: डैरेन ब्रावो और रैसी वन डर डसन अनसोल्ड रहे। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ चेतेश्वर पुजारा को सीएसके ने खरीदा। मार्टिन गप्टिल और पवन नेगी अनसोल्ड रहे।
05:56 PM: शॉन मार्श का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। शॉन मार्श भी अनसोल्ड रहे। कोरी एंडरसन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। कोरी एंडरसन भी अनसोल्ड रहे। डेवॉन कॉनवे भी 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
05:56 PM: रोवमैन पॉवेल का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। पॉवेल अनसोल्ड रहे।
05:42 PM: 40 लाख के बेस प्राइस में संदीप लामिछाने अनसोल्ड रहे। मिथुन सुदेशन 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे। तेजस बरोका 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
After a three-team bidding war, K Gowtham joined @ChennaiIPL for INR 9.25 Cr. ⚡️⚡️@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/DO5IMJOOV3
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
05:40 PM: जगदीश सूचित को 30 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। केसी करियप्पा का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। उन्हें बेस प्राइस में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।
05:37 PM: 20 लाख के बेस प्राइस वाले करणवीर सिंह अनसोल्ड रहे।
05:36 PM: तुषार देशपांडे अनसोल्ड रहे।
05:31 PM: रिले मेरेडिथ का बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। 8 करोड़ रुपये में उन्हें पंजाब किंग्स ने खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच लंबी जंग चली और अंत में पंजाब किंग्स जीता।
05:30 PM: 20 लाख के बेस प्राइस वाले चेतन सकारिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा। कुलदीप सेन 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
देखें पहले राउंड के बाद सोल्ड और अनसोल्ड रहे प्लेयरों की लिस्ट
05:26 PM: ल्युकमैन हुसैन मेरीवाला 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
05:25 PM: अंकित सिंह राजपूत 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
05:24 PM: मुजतबा यूसुफ 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
05:23 PM: 20 लाख रुपये में आरसीबी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन को खरीदा। 20 लाख रुपये में अवी बरोट अनसोल्ड रहे।
05:21 PM: 20 लाख रुपये में शेल्डन जैक्सन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
05:18 PM: 20 लाख के बेस प्राइस वाले कृष्णप्पा गौतम को सीएसके ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा। विवेक सिंह 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, युवराज को छोड़ा पीछे
05:11 PM: आयुष बदोनी और वेंकटेश अय्यर 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
05:11 PM: शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
When you get a certain “Shahrukh Khan” in your side ?? @PunjabKingsIPL @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/z4te9w2EIZ
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
05:06 PM: शाहरुख खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।
05:06 PM: रिपल पटेल 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
05:05 PM: अनकैप्ड ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो रही है। अजीत सेठ का बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, वह अनसोल्ड रहे।
05:04 PM: 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ विष्णु सोलंकी अनसोल्ड रहे।
05:03 PM: हिम्मत सिंह 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
05:03 PM: राहुल गहलौत 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। रजत पटिदार को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा।
05:02 PM: सी हरि निहांत 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। सचिन बेबी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ आरसीबी ने खरीदा।
05:00 PM: अनकैप्ड खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो चुकी है। हिमांशु राणा 20 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
04:54 PM: कैस अहमद अनसोल्ड रहे।
04:52 PM: पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। पीयूष चावला का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
Lights , Camera …. Auction ! It’s all so nerve wrecking …. Stay tuned for some more action… oops Auction ? #PunjabKings #PBKS #Iplauction2021 #Iplauction #Ting ?❤️ pic.twitter.com/jwREXmWOtP
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) February 18, 2021
04:49 PM: हरभजन सिंह का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। हरभजन सिंह अनसोल्ड रहे।
04:47 PM: मुजीब उर रहमान 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में आए हैं। मुजीब अनसोल्ड रहे।
04:46 PM: 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ आदिल राशिद अनसोल्ड रहे। राहुल शर्मा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
04:45 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने उमेश यादव को 1 करोड़ रुपये में खरीदा।
04:45 PM: शेल्डन कोटरेल 1.5 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। 1 करोड़ के बेस प्राइस के साथ उमेश यादव की बोली लग रही है।
04:43 PM: 5 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर नाइल को खरीदा।
04:41 PM: 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ नाथन कूल्टर नाइल पर बोली लगना शुरू हो चुकी है।
04:40 PM: 14 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने झाय रिचर्ड्सन को खरीदा।
04:37 PM: झाय रिचर्ड्सन की बोली 10 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच घमासान छिड़ा हुआ है।
04:31 PM: 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ मुस्तफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। बेस प्राइस में ही मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे।
04:30 PM: एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 3.2 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस ने एडम मिल्ने को खरीदा।
04:26 PM: कुसल परेरा 50 लाख के बेस प्राइस के साथ और 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहे।
04:23 PM: ब्रेक के बाद ग्लेन फिलिप्स की बोली लग रही है। फिलिप्स का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। फिलिप्स पर किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह अनसोल्ड रहे। एलेक्स कैरी 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
04:06 PM: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले क्रिस मौरिस ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवी 16 करोड़ रुपये के फिगर के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।
Base price – INR 75 Lac
Sold for – INR 16.25 Cr@rajasthanroyals win the bidding war to bring @Tipo_Morris on board. ??@Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/m5AMqKE1Dy— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
04:03 PM: डेविड मलान को पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
04:01 PM: क्रिस मौरिस को 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लंबी जंग देखने को मिली। लेकिन अंत में बाजी राजस्थान रॉयल्स ने मारी।
03:52 PM: क्रिस मौरिस 75 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ आए और उनकी बोली अभी 10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
03:47 PM: शिवम दुबे 50 लाख के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे और 4.4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीदा।
03:43 PM: 7 करोड़ रुपये में मोईन अली हुए चेन्नई सुपर किंग्स के।
03:40 PM: 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ मोईन अली की बोली लगना शुरू हो चुकी है। मोईन अली पर किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स बड़ी बोली लगा रहे हैं।
03:35 PM: शाकिब अल हसन को केकेआर ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। 2 करोड़ रुपये था शाकिब अल हसन का बेस प्राइस।
03:32 PM: केदार जाधव अनसोल्ड रहे।
03:30 PM: 14 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है मैक्सवेल की बोली। सीएसके और आरसीबी में चल रही है जंग। 14.25 करोड़ रुपये में आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा। इस तरह से सीएसके के हाथ नहीं आए मैक्सवेल।
Base Price – INR 2 Crore
Sold for – INR 14.25 Crore@Gmaxi_32 heads to @RCBTweets after a fierce bidding war. ?? @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/XKpJrlG5Cc— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
03:23 PM: 7 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है ग्लेन मैक्सवेल की बोली।
03:22 PM: ग्लेन मैक्सवेल के लिए केकेआर ने हाथ पीछे खींचा, आरसीबी के साथ सीएसके कूदा बिडिंग में। 5.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है बोली।
03:19 PM: ग्लेन मैक्सवेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। ग्लेन मैक्सवेल के लिए आरसीबी और केकेआर के बीच जंग जारी है।
03:18 PM: इसके बाद 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ एविन लुइस, 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ आरोन फिंच अनसोल्ड रहे। हनुमा विहारी भी इतने ही रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
03:15 PM: दो करोड़ रुपये के साथ शुरू हुई स्टीव स्मिथ की बोली, दिल्ली कैपिटल्स ने स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने 2 करोड़ रुपये की लगाई थी बोली।
.@stevesmith49 moves to @DelhiCapitals for INR 2.20 Cr. @Vivo_India #IPLAuction pic.twitter.com/gDoNb1frkV
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
03:05 PM: करुण नायर का बेस प्राइस है, उनके नाम के साथ ही खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो चुकी है। करुण नायर अनसोल्ड रहे। एलेक्स हेल्स 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे। जेसन रॉय 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
03:05 PM: आईपीएल के स्पॉन्सर टाइटल के रूप में वीवो की वापसी हो चुकी है। बृजेश पटेल ने ऑक्शन शुरू होने से पहले इसकी आधिकारिक घोषणा की।
It is time for the VIVO IPL 2021 #IPLAuction to get underway – GET SET GO! pic.twitter.com/FJPU73yDt2
— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
03:00 PM: इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं, आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन शुरू हो रहा है। चेन्नई के आईटीसी ग्रांड चोला होटल में आईपीएल 2021 ऑक्शन हो रहा है।
02:43 PM: आईपीएल 2021 ऑक्शन का स्टेज सज चुका है, कुछ ही देर में आईपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगना शुरू हो जाएगी।
20 Minutes to GO ??️
Are you all ready for the VIVO IPL 2021 Player Auction?
We cannot contain our excitement levels, can you ? #IPLAuction pic.twitter.com/AQLg3PtAtm— IndianPremierLeague (@IPL) February 18, 2021
02:38 PM: ऑक्शन के लिए रिकी पोंटिंग भले ही चेन्नई नहीं पहुंच सके हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की ऑक्शन स्ट्रैटजी का वह अहम हिस्सा हैं और उनकी नजर ऑक्शन पर बनी हुई है।
Looking forward to the IPL auction tonight with @delhicapitals and filling out our squad for the season. Hope moneybags @bazmccullum doesn’t outbid me again though.
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) February 18, 2021
02:30 PM: आईपीएल ऑक्शन के लिए पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा भी चेन्नई पहुंची हुई हैं।
Landed in Chennai for the IPL auction. Super curious to know, which players would you like to see in the #PunjabKings jersey this year ? Let me know folks – I’m all ears ??? #PBKS #SaddaPunjab #iplauction #iplauction2021 #Ting ❤️ pic.twitter.com/i9Nd8aIDpu
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) February 17, 2021
02:18 PM: क्रिकेट पंडितों का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम ऑक्शन के दौरान स्टीव स्मिथ पर दांव लगा सकती है। आरसीबी ने आरोन फिंच को रिलीज किया है, ऐसे में स्मिथ के टीम में आने से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के ऊपर से प्रेशर काफी कम हो सकता है।
The stage is set in Chennai.?
We’re ready to #BidForBold at the #IPLAuction! ????Excited, 12th Man Army? ?#PlayBold #ClassOf2021 pic.twitter.com/i6G38bPbvJ
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 18, 2021
02:16 PM: ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए आठों फ्रेंचाइजी टीम वेन्यू पर पहुंचना शुरू कर चुकी हैं। ऑक्शन दोपहर 3 बजे से शुरू होना है।
The #Yellove ensemble all set for the Raid! #SuperAuction #WhistlePodu ?? pic.twitter.com/DstoZ68jMU
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 18, 2021
02:15 PM: मुंबई इंडियंस के पास सात स्लॉट खाली हैं, देखना होगा कि टीम किन खिलाड़ियों पर दांव लगाती है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पांच बार खिताब अपने नाम किया है।
7️⃣ slots to fill. Let’s go ??#IPLAuction #OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/YWRW9pd3NL
— Mumbai Indians (@mipaltan) January 27, 2021
02:10 PM: किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑक्शन से एक दिन पहले ही टीम का नाम बदला है। पंजाब किंग्स है इस फ्रेंचाइजी टीम का नया नाम। पंजाब के पर्स में इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे हैं।
Just an hour, we ain’t that far! ?
Which ? will be the first one to join #PunjabKings today ❓#SaddaPunjab #IPLAuction2021 pic.twitter.com/3wfO7C8rgS
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 18, 2021
यह भी पढ़ें: CSK से लेकर RCB तक जानिए 8 टीमों के निशाने पर होंगे कौन-कौन से खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: IPL 2021: शाकिब पर ज्यादा पैसा लगाने से बच सकती हैं फ्रेंचाइजी टीमें







