आईपीएल 2021 के 26वें मुकाबले में क्रिस गेल और युजवेंद्र चहल का मैदान पर आमना-सामना हुआ। मैच में गेल अपनी बल्लेबाजी से चहल पर हावी रहे और उनके खिलाफ दमदार शॉट्स लगाए। मैच खत्म होने के बाद चहल यूनिवर्स बॉस से एक और मामले में कॉम्पिटिशन करते नजर आए। चहल और गेल में अपनी बॉडी दिखाने की होड़ मची और दोनों बॉडीबिल्डरों की तरह पोज देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो रही है।
Caption pls pic.twitter.com/0aKc7DQ5vX
— बाबू भाई (@pritesh4532) May 1, 2021
फोटो में चहल और गेल बिना शर्ट के बॉडी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि आरसीबी का एक खिलाड़ी उनकी तस्वीर लेते हुए दिख रहा है। चहल और गेल फोटो में स्माइल कर रहे हैं। पंजाब किंग्स ने एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 34 रनों से हराया। पंजाब की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रनों की तूफानी पारी खेली और वह नॉटआउट रहे। वहीं, गेंदबाजी मे हरप्रीत बरार ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए अपने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके, जबकि रवि बिश्नोई ने भी बैंगलोर के दो बल्लेबाजों को चलता किया।
IPL 2021:वॉर्नर की जगह विलियमसन को हैदराबाद ने बनाया टीम का नया
हरप्रीत बरार ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को लगातार गेंदों पर क्लीन बोल्ड किया, जबकि अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने एबी डिविलियर्स की पारी का भी अंत किया। इस तरह पंजाब के इस गेंदबाज ने महज 7 गेदों में कोहली, मैक्सवेल और डिविलियर्स को पवेलियन की राह दिखाई। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। पंजाब की यह इस सीजन की तीसरी जीत रही, जबकि आरसीबी को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।







