इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के 16वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना राजस्थान रॉयल्स से हाे रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो उसे तीन मैचों में से अब तक सिर्फ एक में जीत मिली है। प्वॉइंट टेबल में आरसीबी दूसरे और राजस्थान सातवें नंबर पर मौजूद है।

LIVE UPDATES

7:10 PM: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: मनन वोहरा, जोस बटलर, संजू सैमसन, शिवम दूबे, डेविड मिलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान, श्रेयस गोपाल।

7:05 PM: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

7:00 PM: इस मैच में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here