इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की है। इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल इसी गेंदबाज ने फेंकी हैं। सिराज ने भले ही ज्यादा विकेट ना चटकाए हों, लेकिन रन खर्चने में उन्होंने बहुत कंजूसी दिखाई है। सिराज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेविड मिलर को जिस गेंद पर आउट किया, उसकी खूब चर्चा हो रही है। सिराज की सटीक यॉर्कर गेंद पर मिलर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 

IPL 2021: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले रैना ने छुए भज्जी के पैर- Video

दरअसल पहले सिराज को अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने रिव्यू ले लिया। सिराज इस गेंद पर विकेट को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आए और विराट ने भी झट से रिव्यू ले लिया। सिराज ने लेग स्टंप पर एकदम सटीक यॉर्कर गेंद फेंकी थी, जिसे मिलर बिल्कुल भी समझ नहीं पाए। गेंद बैट पर लगने से पहले मिलर के जूते पर लगी थी और इसी वजह से आरसीबी ने रिव्यू लिया और उन्हें इसका फायदा भी मिला।

धोनी के नंबर 4 पर उतरने पर गावस्कर हुए खुश, कहा-पूरा देश यही चाहता है

इस तरह से इनफॉर्म मिलर बिना खाता खोले आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए। शिवम दुबे ने 46 और राहुल तेवतिया ने 40 रनों का योगदान दिया। सिराज ने चार ओवर में 27 रन खर्चकर तीन विकेट लिए।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here