इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर मोटी बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ा। हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि वे आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे और आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने पहले अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए नहीं दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए रजिस्टर कराया था और उन पर बोली भी लगाई गई। 

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में बोली लगाकर 8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। हालांकि, वे आईपीएल 2022 में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट से इसलिए अपना नाम वापस लिया है, क्योंकि वे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए वापसी करना चाहते हैं और अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखना चाहते हैं। मेगा ऑक्शन तीन आईपीएल सीजन के लिए माना जाता है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उनको अपने साथ जोड़ा है, जो अगले दो साल टीम के साथ रहेंगे। 

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है और इसके पीछे का कारण है कि फ्रेंचाइजी सिर्फ एक सीजन के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कुछ सीजनों के लिए भी सोच समझकर कदम उठाती है। जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ रुपये खर्च करना और वो भी उस समय जब सभी को पता है कि वे इस साल उपलब्ध नहीं होंगे तो ये बहुत बड़ा फैसला है। हालांकि, मुंबई इंडियंस की यही सोच उनको सभी से अलग बनाती है। इसके अलावा ये बात भी हैरान करने वाली रही कि जब कुछ टीमों के दल की संख्य 20 के आसपास पहुंच गई थी, उस समय मुंबई के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी थे, जिनमें से चार खिलाड़ी पहले ही रिटेन किए जा चुके थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here