इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कई भारतीय खिलाड़ियों की भी किस्मत खुल गई। कृष्णप्पा गौतम, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शाहरुख खान उनमें से कुछ नाम हैं। तमिलनाडु के शाहरुख खान को प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। शाहरुख खान के ऊपर जब बोली लगाई जा रही थी तब का एक वीडियो  दिनेश कार्तिक ने शेयर किया। जिसमें वह और उनके साथी खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 

संगाकारा ने बताया राजस्थान राॅयल्स में क्या रहेगा क्रिस मौरिस का रोल 

शाहरुख खान का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था। लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए। जिस वक्त शाहरुख खान पर बोली लगाई जा रही थी दिनेश कार्तिक, शाहरुख खान और तमिलनाडु के अन्य खिलाड़ी बस से कहीं जा रहे थे। बेस प्राइज से इतना अधिक पैसा मिलने पर सभी प्लेयर्स शाहरुख खान के लिए काफी खुश थे। दिनेश कार्तिक ने अपने ट्विटर हैंडल से उस वक्त का वीडियो शेयर किया है। शाहरुख खान और दिनेश कार्तिक दोनों लोग तमिलनाडु के लिए घरेलु टूर्नामेंट खेलते हैं। 

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास को मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Turn up the volume and listen to the team’s happiness for our bright ⭐#IPLAuction pic.twitter.com/wkDfFbqGGP

— DK (@DineshKarthik) February 18, 2021

आईपीएल या इंटरनैशनल क्रिकेट? कुमार संगाकारा ने किसे बताया सबसे जरूरी

पंजाब किंग्स

पर्स में बची राशि: 18.8 करोड़ रुपये

मौजूदा टीमः केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जॉर्डन।

खिलाड़ी खरीदे:  झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, डेविड मलान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सैना, उत्कर्ष सिंह, फाबियन एलेन, सौरभ कुमार





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here