IPL 2022 Mega Auction का पहला दिन खत्म हो चुका है। नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई, वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ी अनसोल्ड भी रहे। आईपीएल ऑक्शन में इस बार गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ 10 टीमें हिस्सा ले रही है। नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों शामिल हुए हैंजिसमें पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। दूसरे दिन 98 से लेकर 161 नंबर तक के खिलाड़ियों की सेट में बोली लगेगी और 161 से 590 तक के खिलाड़ियों में से सभी टीमों को रविवार सुबह 9 बजे तक 20-20 खिलाड़ियों की सूची देनी है जिसे वह खरीदना चाहते हैं। आइए जानते हैं आईपीएल ऑक्शन के पहले दिन से जुड़ी 10 बड़ी बातें
– श्रेयस अय्यर ने सबसे पहले पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल नीलामी के पहले दिन 10 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने। अय्यर से पहले शिखर धवन, कगिसो रबाडा और पैट कमिंस ने, मगर कोई खिलाड़ी यह आंकड़ा नहीं छू पाया था। अय्यर मार्की लिस्ट में 10 करोड़ से अधिक रकम पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा
– अनुभवी खिलाड़ी रहे अनसोल्ड: कभी आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस से धूम मचाने वाले खिलाड़ी इस बार नीलामी के पहले दिन अनसोल्ड रहे। इन खिलाड़ियों में मिस्टर आईपीएल सुरेन रैना समेत डेविड मिलर, शाकिब अल हसन और इमरान ताहिर का नाम भी शामिल है।
– नीलामी के दौरान बेहोश हुए ऑक्शनर ह्यूग एडमीड्स – आईपीएल नीलामी के दौरान उस समय हर कोई हैरान रह गया जब ऑक्शनर ह्यूग एडमीड्स बेहोश हो गए। हसरंगा की नीलामी के दौरान एडमीड्स अचानक जमीन पर गिर गए जिसके बाद नीलामी को बीच में ही रोकना पड़ा।
– ह्यूग एडमीड्स के बाद चारू शर्मा ने संभाला कार्यभार: ह्यूग एडमीड्स का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से चारू शर्मा ने नीलामी का कार्यभार संभाला। काफी लंबे अरसे बाद चारू शर्मा की टीवी पर वापसी हुई।
– ईशान किशन बने सबसे महंगे खिलाड़ी – मुंबई इंडियंस ने विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।
– 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, ईशान किशन, निकोलस पूरन, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्ग्युसन, शार्दुल ठाकुर
– दुशमन बनें दोस्त: आज की नीलामी में कई ऐसे खिलाड़ी एक ही टीम में शामिल हुए जो कभी एक दूसरे के दुशमन हुआ करते थे। राजस्थान रॉयल्स में जहां अश्विन और बटलर एक साथ खेलते दिखाई देंगे, वहीं क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलेंगे।
– राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा समझदारी से खर्च किए पैसे – आईपीएल 2022 ऑक्शन के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे समझदारी से अपने पैसे खर्च करते हुए दिखाई दी। शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और केसी करियप्पा को अपनी टीम में शामिल किया। अभी भी आरआर के पर्स में 12.15 करोड़ रुपए बाकी है।
– चेन्नई सुपर किंग्स ने टारगेट किए अपने खिलाड़ी: सीएसके ने नीलामी के दौरान अपने उन्हीं खिलाड़ियों को टारगेट किया जिन्हें उन्होंने हाल ही में रिलीज किया था। पहले दिन उन्होंने ड्वेन ब्रावो समेत दीपक चाहर, अंबाति रायुडू, रॉबिन उथप्पा को खरीदा।
– नीलामी में सुस्त दिखी मुंबई इंडियंस: आईपीएल 2022 नीलामी के पहले दिन मुंबई इंडियंस खिलाड़ियों को खरीदने के मामले में बाकी टीमों से सुस्त दिखी। पहले दिन मुंबई ने ईशान किशन, देवाल्ड ब्रेविस, मुर्गन अश्विन और बेसिल थंपी के रूप में चार खिलाड़ी खरीदे। मुंबई इंडियंस के पास रोहित, पोलार्ड, बुमराह और सूर्यकुमार को मिलाकर अभी तक 8 खिलाड़ी ही हुए हैं।







