मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को मिली 34 रनों की जीत के बाद कहा कि वह अपनी योजनाओं को अपने गेंदबाजों पर नहीं थोपते हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिच धीमी थी और यहां 200 रन बनाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ”विकेट अच्छा लग रहा था, लेकिन यह थोड़ा धीमा था। इसलिए 200 से अधिक का स्कोर करना शानदार प्रयास था। हम अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और यही उन्होंने किया। खिलाड़ियों ने स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाने में बढ़िया प्रयास किया। हम मध्य क्रम की लाइनअप मैच के दौरान स्थिति के हिसाब से तय करते हैं।”
मुंबई की पारी के दौरान आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने तेजी से रन बनाए जिससे टीम 200 के स्कोर को पार कर सकी। मैच में छह रन बनाने वाले रोहित ने कहा, ”टीम में बड़े शॉट खेलने वाले तीन खिलाड़ियों का होना शानदार है। क्रुणाल ने आज दिखा दिया की वह कितने अहम है। मैं गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपता हूं। मैं उनसे उनकी योजनाओं को समझता हूं और उसके हिसाब से फील्डिंग लगाता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजों को प्रदर्शन करते देखना सुखद है।”
IPL SRH vs MI: नेट पर विलियमसन का विकेट नहीं ले पाते है ट्रेंट बोल्ट, लेकिन मैच में किया ये कारनामा
गौरतलब है कि क्विंटन डिकॉक की 67 रन की शानदार पारी के बाद कसी हुई गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियन्स ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से शिकस्त दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे पांच विकेट पर 208 रन बनाने के बाद सनराइजर्स को सात विकेट पर 174 रन पर रोक दिया। मुंबई के अनुभवी गेंदबाजों ने आखिरी के पांच ओवरों में बेहद की कसी हुई गेंदबाजी की जिसमें सनराइजर्स की टीम सिर्फ 35 रन जुटा सकी।
IPL 2020: देवदत्त पडीक्कल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बने
इस जीत से मुंबई इंडियन्स बेहतर नेट रन रेट के कारण तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। पांच मैचों में यह टीम की तीसरी जीत है। सनराइजर्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 44 गेंद में 60 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर पर जॉनी बेयरस्टॉ (15 गेंद में 25 रन) और मनीष पांडे (19 गेंद में 30 रन) की संक्षिप्त पारियों के अलावा उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।







