IRCTC और फ्लाईबिग की पार्टनरशिप, आसान होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग


फ्लाईबिग एयरलाइन्स और IRCTC ने यात्रियों को IRCTC बुकिंग साइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर हवाई टिकट बुक करने की सुविधा देने के लिए करार किया है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य लोगों को दूर-दराज के उन इलाकों में कनेक्टिविटी देना है, जहां रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। फ्लाईबिग के साथ यह साझेदारी भारत के उन अलग-अलग हिस्सों में यात्रा को आसान बनाने की एक पहल है, जो हाल ही में देश के बाकी हिस्सों से जुड़े हैं। यह साझेदारी भारत सरकार की प्रमुख योजना ‘देखो अपना देश और उड़ान’ ‘उड़े देश का आम नागरिक’ का हिस्सा है।

आसानी से बुक होगा हवाई टिकट

फ्लाईबिग के सीएमडी कैप्टन संजय मंडाविया ने कहा कि IRCTC के साथ यह साझेदारी यात्रियों को IRCTC पोर्टल के माध्यम से बिना किसी परेशानी के फ्लाईबिग के नॉर्थ-ईस्ट डेस्टिनेशन्स के लिए टिकट बुक करने की सहूलियत देगी। IRCTC नॉर्थ-ईस्ट में संचालित एक नए जमाने की रीजनल पैसेंजर एयरलाइन फ्लाईबिग के साथ हाथ मिलाने और समझौते पर हस्ताक्षर करने को लेकर प्रसन्न है। IRCTC समय-समय पर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत सरकार की प्रमुख योजना ‘देखो अपना देश’ के तहत पूर्वोत्तर के दूर-दराज के इलाकों में बुकिंग और हवाई संपर्क की सुविधा को आसान बनाने के लिए इस तरह के करार करता आ रहा है।

इन राज्यों में है फ्लाईबिग की सर्विस

फ्लाईबिग ने मई 2021 के दूसरे सप्ताह में उत्तर-पूर्व में अपनी सेवाएं शुरू की थी। वर्तमान में यह  3 राज्यों और 8 गंतव्यों में संचालित होता है। इसमें कोलकाता (पश्चिम बंगाल), डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, लीलाबारी, रूपसी (सभी असम में स्थित ), त्रिपुरा में अगरतला और अरुणाचल प्रदेश में पासीघाट और तेजू शामिल हैं। फ्लाईबिग के पास एक एटीआर 72-500 और दो एटीआर 72-600 विमान हैं। यह क्षमता को और बढ़ाने और आगे के मार्गों को जोड़ने के लिए अपने बेड़े में वेट लीज पर दो बॉम्बार्डियर क्यू 400 परिवहन विमान लाने की भी योजना बना रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here