IRCTC से टिकट बुक करने वाले रेल यात्रियों की एक शिकायत हमेशा यह सुनने को मिलती है कि टिकट कैंसिल करने पर लम्बे समय तक पैसा रिफंड आने का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अगर आप IRCTC-iPay एप के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं तो आपका पैसा जल्दी रिफंड आएगा। आइए समझते हैं कैसे – 

बता दें, यह कोई नई सर्विस नहीं है। IRCTC iPay App की सुविधा पहले से ही रेल यात्रियों के लिए उपल्ब्ध है। अगर कोई यात्री इससे टिकट बुकिंग करता है तो किसी भी बैंक के पेमेंट गेटवे से उसका भुगतान हो जाता है। यही वजह की जब टिकट कैंसल होता है, तब की स्थिति में रिफंड आने में ज्यादा समय नहीं लगता। आइए जानते कि इससे टिकट बुकिंग कैसे होती है- 

यह भी पढ़ें: एचआरए में कटौती कर सकती हैं कंपनियां, वर्क फ्रॉम होम पर रह रहे लोगों को मिलेगा Reimbursements

स्टेप बाय स्टेप समझें IRCTC iPay से टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस 

1- सबसे पहले irctc.co.in पर लाॅगइन करें। 
2- यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा करें। 
3- ट्रेन का चयन करें। 
4- पेमेंट का पहला ऑप्शन IRCTC iPay पर क्लिक करें और फिर Pay and Book ऑप्शन खुलेगा, उस पर क्लिक करें। 
4- इसके बाद क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI से जुड़ी जानकारी दें। 
5- सभी प्रक्रिया पूरी करते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा, और आपको कन्फर्मेशन का SMS और ईमेल भी जाएगा। 

यही वजह है कि अब टिकट कैंसिल करेंगे जब, उसके बाद सिर्फ एक बार बैंक खाते या डेबिट मेनेडेट देना होगा। इससे भविष्य में आपका समय भी बचेगा और पैसा भी जल्दी वापस आएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी में अब निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को दोगुनी मिलेगी पेंशन, चुनाव से पहले सीएम योगी ने खोला खजाना

IRCTC ई-वॉलेट से टिकट बुक कैसे करें 

1- इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी IRCTC आईडी लॉगइन करनी होगी।
2- इसके बाद जहां से ट्रेन बोर्ड करनी है और डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करें। फिर तारीख सेलेक्ट करें।
3- इसके बाद जिस ट्रेन में टिकट करना उसे सेलेक्ट करें और Book Now पर क्लिक करें। डिटेल्स को रिव्यू करें और कैप्चा कोड डालें। फिर पेमेंट विकल्प पर जाएं।
4- यहां आपको पेमेंट गेटवे के अंदर IRCTC ई-वॉलेट पर क्लिक करना होगा। फिर ट्रांजेक्शन पावसर्ड डालना होगा।
5- इसके बाद आपको कंफर्मेशन पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। यहां आपको OTP डालना होगा जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। बस इसके बाद आपका पेमेंट ई-वॉलेट से हो जाएगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here