क्या आपनें अभी तक Income Tax Return (ITR) फाइल नहीं किया है? अगर हां, तो जल्दी करें। क्योंकि ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक है। कई बार देखा जाता है कि लोग अंतिम समय ITR फाइल करते हैं। जिसकी वजह से कई बार गलतियां कर बैठते हैं। जिससे बाद में परेशानी होती है। ऐसे में बेहतर है कि आप जल्द से जल्द इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दें।
पिछले दिनों वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर 2021 तक तीन करोड़ लोगों ने ITR फाइल कर लिया था। जैसे-जैसे 31 दिसंबर की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे रोजना ITR फाइल करने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि कैसे आप भी ऑनलाइन अपना ITR फाइल कर पाएंगे।
यह भी पढ़ेंः क्रिप्टोकरेंसी में लगाया पैसा छुपाया तो लगेगा 20 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
ITR दाखिल करने का स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस
1-सबसे पहले Income Tax पोर्टल पर जाएं।
2-होम पेज पर ही Login Here ऑप्शन पर जाएं।
3- User Id ऑप्शन पर जाकर PAN से जुड़ी जानकारी दें और उसके बाद Continue बटन को दबाएं।
4- इसके बाद Secure Access Message को कंफर्म करें और फिर Continue पर क्लिक करें।
5- इसके बाद आपको OTP के लिए मैसेज या वाइस काल का विकल्प चुनना होगा।
6- ऑप्शन चुनने के बाद Enter बटन दबाएं।
7- व्यक्तिगत रूप में रजिस्टर्ड आधार नंबर या नेट बैंकिंग के जरिए भी इनकम टैक्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
8- अगर आधार का विकल्प चुन रहे हैं तो OTP के साथ आधार नंबर भी देना होगा।
9- जबकि नेट बैंकिंग के ग्राहक यूजर आइडी और पाॅसवर्ड के जरिए लाॅगइन कर सकेंगे।
10- लाॅगइन करने के बाद आपको वो स्क्रीन पर दी गई सारी प्रक्रिया का पालन करना होगा।







