अगर आप इनकम टैक्स पोर्टल की नई वेबसाइट के जरिये ITR फाइल करना चाहते हैं तो इसके लिये सबसे पहले खुद रजिस्टर्ड करना होगा। यानी बिना रजिस्ट्रेशन के आप नई वेबसाइट के जरिये ITR फाइल नहीं कर पायेंगे। आकलन वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 है।
1- वैलिड और एक्टिव पैन कार्ड (PAN Card)
2- मोबाइल नंबर
3- ई-मेल आइडी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करने से पहले ये सभी जरूरी जानकारी इकट्ठा कर लें।
यह भी पढ़ेंः दिवाली और छठ पर खाद्य तेल न हों महंगे इसलिए मोदी सरकार ने उठाया यह कदम
कैसे करें खुद को रजिस्टर
स्टेप 1- सबसे पहले आप www.incometax.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- नए पोर्टल पर Register पर क्लिक करें।
स्टेप 3- ध्यान रहे कि ‘Taxpayer’ सिलेक्ट रहे ना कि Others इसके बाद अपना पैन नंबर लिखें और Validate पर क्लिक करें। अगर आपका पैन कार्ड इनएक्टिव होगा तो ‘Error’ लिखकर आएगा। लेकिन अगर सबकुछ सही होगा तो ‘Individual Taxpayers’ पर क्लिक करके कन्फर्म करना होगा। Pan Validate सक्सेसफुल दिखाने पर ‘Continue’ पर क्लिक करें।
स्टेप 4- इसके बाद आपको खुद से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, पता जैसे जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक लिखें और Continue पर क्लिक करें।
स्टेप 5- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, ई-मेल जैसी जरूरी जानकारी अपडेट करनी होगी।
स्टेप 6- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर ओटीपी जाएगा। ध्यान रहे कि यह सिर्फ 15 मिनट तक ही एक्टिव रहेगा। ओटीपी ध्यान से भरने के बाद Continue पर क्लिक करें।
स्टेप 7- अपनी सभी जानकारी को वैरिफाई करना होगा, ध्यान से एक-एक जानकारी को चेक करें और सबकुछ सही होने पर Confirm पर क्लिक करें।
स्टेप 8- इसके बाद आप अपना पसंदीदा पासवर्ड लिखें। ध्यान रहे कि पासवर्ड कम से कम 8 शब्द और ज्यादा से ज्यादा 14 शब्द रहेगा। पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं जिससे कोई और आपके लाॅगइन को अनलाॅक ना कर पाएं। इसके अलावा आपको एक 25 शब्दों का Personalised मैसेज भी हर बार Enter करना होगा। इसके जरिए आपको पता चल सकेगा कि आप सही वेबसाइट पर ही लाॅगइन कर रहे हैं। मैसेज लिखने के बाद REGISTER पल क्लिक करते ही आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नई वेबसाइट पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः सोना-चांदी पर भी छाई महंगाई, 48000 के पार हुआ प्योर गोल्ड, चांदी 66000 के करीब पहुंची







