JAC 8th Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रांची, जेएसी 8वीं कक्षा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। झारखंड 8वीं के रिजल्ट तय समय के अनुसार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए। झारखंड बोर्ड की 8वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इससे पहले बोर्ड की ओर सूचना दी गई थी कि झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज (04 जून 2020) को दोपहर दो बजे जारी किए जाएंगे। लेकिन कुछ ही देर समय में बदलाव किया गया और जेएसी 8वीं का रिजल्ट 3PM पर जारी करने की बात कही गई है। झारखंड बोर्ड 8वीं के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। यहां दिए लिंक पर क्लिक करके भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
झारखंड 8वीं रिजल्ट 2020 डायरेक्ट लिंक- JAC 8th Results 2020
वेबससाइट में हो रही दिक्कत : झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट देखने की कोशि कर रहे छात्रों को बता दें कि झारखंड बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in किसी तकनीकी दिक्कत के कारण खुलने में प्रॉब्लम कर रही है। इसका रिजल्ट सेक्शन अभी खुल नहीं पा रहा है। इसलिए परेशान न हों। वेबसाइट ठीक होते ही आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी जिसमें करीब 5 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।







