JAC 10th Result 2020 , JAC Class 10 Result Live Updates: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ( जैक ) कुछ ही देर में मैट्रिक रिजल्ट ( JAC Jharkhand Board Class 10 Result 2020 ) जारी करेगा। जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट दिन के 1 बजे से जैक की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के साथ-साथ लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी देखा जा सकेगा। राज्य के 3.86 लाख छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी है। आज इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा 11 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन कार्य बढ़ाना पड़ा था। इस कारण रिजल्ट आने में विलंब हुआ है।
JAC 10th Result 2020 Live Updates: यहां पढ़ें झारखंड बोर्ड जैक मैट्रिक रिजल्ट का लाइव अपडेट
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 – यहां चेक करें अपना रिजल्ट
01:16 PM : झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने को लेकर मंच तैयार हो चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है। शिक्षा मंत्री का इंतजार हो रहा है।
01:08 PM : कुछ ही देर में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो रिजल्ट जारी करेंगे।
01:00 PM : पिछले वर्ष (2019) में मैट्रिक का रिजल्ट 16 मई को जारी किया गया था। 4 लाख 38 हजार 256 परीक्षार्थियों में 3 लाख 10 हजार 158 छात्र-छात्रा सफल हुए थे। इनमें 1 लाख 68 हजार प्रथम श्रेणी और 1 लाख 26 हजार परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए थे। रिजल्ट के मामले में पलामू जिला अव्वल रहा था, जबकि गिरिडीह दूसरे और हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा था।
12:30 PM : झारखंड बोर्ड की वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in/jac पर click here for jac exam 2020 results का लिंक दिखने लगा है। इसी लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
12:07 PM : जैक अध्यक्ष ने बताया कि इस बार भी मैट्रिक व इंटर के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वो बच्चे शामिल हो सकेंगे जो परीक्षा में असफल रहें हो।
11:45 AM : मैट्रिक में एक सौ अंक का आंतरिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस अंक को स्कूलों ने पहले ही जैक को दे दिया है। इसमें बच्चों के स्कूली गतिविधियों में शामिल होने से लेकर उनके शैक्षणिक स्तर को देखते हुए अंक दिए गए हैं।
11:25 AM : कुछ दिनों पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के नाम से नकली वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया था। जैक का लोगो लगाकर इस साइट पर मैट्रिक-इंटर का फर्जी रिजल्ट जारी कर दिया गया था। यही नहीं इस फर्जी वेबसाइट पर फर्जी प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा था। जानकारी मिलते ही जैक ने इसकी जांच शुरू की। वेबसाइट बंद करवाई गई। नेशनल सायबर कोर्डिनेशन सेंटर ने इस फर्जी यूआरएल को ब्लॉक किया।
10:51 AM : जैक की आठवीं परीक्षा में असफल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन अगस्त में करेगा। इसमें 53 हजार असफल बच्चों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इनमें से 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में असफल हुए थे और 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित थे।
10:24 AM : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इस बार नौवीं और 11वीं की विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। दोनों कक्षाओं में करीब 26 हजार परीक्षार्थी असफल हुए हैं, जिन्हें दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
09:31 AM : नतीजे जारी होने में सिर्फ चार घंटे बाकी रह गए है। चार घंटे बाद स्टूेडंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा।
09:30 AM : परीक्षा के बाद जैक ने 20 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण मूल्यांकन कार्य स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद यह जून में शुरू हुआ था।
09:23 AM : पिछले वर्ष 10वीं कक्षा में 70.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 72.99, जबकि लड़कियों को पास प्रतिशत 68.67 रहा था। 1,67,916 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन, 1,25,853 स्टूडेंट्स सेकेंड डिविजन और 16,389 थर्ड डिविजन पास हुए थे।
09:14 AM : झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर या jac.jharkhand.gov.in पर नतीजे घोषित किए जाएंगे लेकिन छात्र livehindustan.com पर भी असानी के साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद livehindustan.com आपको इसका अलर्ट मैसेज भेजेगा। लेकिन आपको इसके नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल नंबर पर अलर्ट आएगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020
08:53 AM : जैक मैट्रिक व इंटर में इस बार कुल 6.20 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
08:42 AM : जैक अध्यक्ष ने बताया कि इस बार भी मैट्रिक व इंटर के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें वो बच्चे शामिल हो सकेंगे जो परीक्षा में असफल रहे हों।
08:27 AM : जैक अध्यक्ष ने बताया कि दूसरे चरण में इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट निकाला जाएगा। इसके बाद तीसरे चरण में इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
08:10 AM : उन्होंने उम्मीद जतायी कि दूसरे चरण का रिजल्ट 15 जुलाई से पहले और तीसरे चरण का रिजल्ट तीसरे सप्ताह तक निकाल दिया जाएगा। मालूम हो कि इंटर में 2.34 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
08:00 AM : पिछले वर्ष 2019 में मैट्रिक परीक्षा में 4.40 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।







