हाइलाइट्स:
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़
- पुलिस-राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी
- चिंगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद राज्य की पुलिस, एक राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम के चिंगाम इलाके में यह मुठभेड़ हुई। इलाके में 2 से 3 की संख्या में आतंकवादियों की मौजूदगी पर पहुंचे दल पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई।
जानकारी मिलने तक पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। आने और जाने के रास्ते बंद कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।







