नई दिल्ली
आज देशभर में छात्र JEE Main की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विपक्ष के विरोध के बावजूत परीक्षाओं की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। JEE Main की परीक्षा 1 से 6 सितंबर और NEET की परीक्षा 13 सितंबर को होनी है। आज छात्र अपने-अपने सेंटर पर परीक्षा देने पहुंच रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा के उपायों के साथ उन्हें लॉकडाउन से भी छूट दी गई है। कई राज्यों ने भी अपने-अपने हिसाब से छात्रों को सहूलियत दी है।

कोरोना को देखते हुए सरकार ने छात्रों के लिए ये इंतजाम किए हैं-

  • पहली शिफ्ट में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर दूसरी शिफ्ट में नहीं इस्तेमाल होंगे
  • छात्रों की एंट्री भी सावधान के साथ करवाई जाएगी और सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा
  • शिफ्ट शुरू होने से पहले कीबोर्ड, शीट और वर्कस्टेशन को सैनिटाइज किया जाएगा
  • छात्रों का ऐडमिट कार्ड छूकर नहीं बल्कि बारकोड रीडर से चेक होगा
  • सेंटर पर छात्रों को थ्री-लेअर मास्क भी उपलब्ध करवाया जाएगा

मुंबई लोकल में नहीं लगेगा टिकट
महाराष्ट्र सरकार ने कल ही ऐलान कर दिया था कि परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को लोकल ट्रेन में ऐडमिट कार्ड देखकर एंट्री दी जाएगी। बता दें कि जब परीक्षाओं को टालने की मांग को लेकर सोनिया गांधी ने विपक्ष की बैठक की थी तो उसमें महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे।

ओडिशा में छात्रों के लिए बस
ओडिशा सरकार ने कहा था कि जिला प्रशासन छात्रों को उनके सेंटर तक पहुंचाने की सुविधा दिलाए। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए बसों का इंतजाम किया है।

राजस्थान में लॉकडाउन पास का काम करेगा ऐडमिट कार्ड
राजस्थान की गहलोत सरकार ने ऐलान किया है कि अगर किसी के पास JEE का ऐडमिट कार्ड है तो उसे रोका नहीं जाएगा। यह पास का काम करेगा।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने भंडाराके एक शख्स की JEE एग्जाम पोस्टपोन करने की मांग पर स्वतः संज्ञान लिया है। इसकी अर्जेंट सुनवाई होगी। शख्स ने कहा था कि बाढ़ के चलते बच्चे को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना मुश्किल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here