Jeff Bezos Amazon CEO: दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति जेफ बेजोस (Jeff Bezos)  आज अमेजन (Amazon) के सीईओ का पद छोड़ देंगे। उनकी जगह अब अमेजन के क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस संभालने वाले एंडी जेसी नई सीईओ होंगे। हालांकि पद सीईओ का पद छोड़ने के बाद भी 57 वर्षीय जेफ बेजोस की अमेजन में महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। वह कंपनी के नए कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। ऐसे में सवाल है कि एक ऑनलाइन बुक स्टोर से सफर शुरू करने वाले जेफ बेजोस अब आगे क्या करेंगे। अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम आइडी पर कुछ संकेत दिए हैं। 

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज के ताजा भाव

जेफ बेजोस अब अपना ध्यान Blue Origin स्पेस कंपनी के साथ-साथ अन्य प्रोजेक्ट्स पर लगाना चाहते हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार निवेशकों की लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वह अपना पूरा ध्यान नई योजनाओं पर लगाना चाहते हैं। साथ ही उनकी कोशिश है कि वह अमेजन को और बेहतर वर्क प्लेस बना सकें। साथ ही बेजोस अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ऐसे लोगों में दान देंगे जो गरीबी से जूझ रहे हैं। उनका फाउंडेशन शिक्षा क्षेत्र में काम करेगा। साथ ही वह क्लाइमेट चेंज को लेकर भी चिंतित हैं, वह बेजोस फंड के जरिए वैज्ञानिक, एक्टिविस्ट के साथ-साथ ऐसे लोगों को 10 बिलियन डाॅलर की सहायता देंगे जो इस क्षेत्र में काम करेंगे। 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेजोस ने कहा कि वह, उनके भाई मार्क और नीलामी के एक विजेता ब्लू ओरिजिन के ‘न्यू शेफर्ड’ अंतरिक्षयान पर सवार होंगे, जो 20 जुलाई को उड़ान भरने वाला है। इस यात्रा में टेक्सास से अंतरिक्ष की संक्षिप्त यात्रा की जाएगी। 20 जुलाई को अपोलो-11 के चांद पर पहुंचने की वर्षगांठ भी मनाई जाती है।

सैलरी कटौती हो या PF फंड का किया हो उपयोग, ITR भरते वक्त रखें इन नियमों का ध्यान

इसके अलावा माना जा रहा है कि जेफ बेजोस अब अपना ध्यान अपने मीडिया हाऊस Washington Post पर भी लगाएंगे। Guardian के अनुसार 2013 में 250 मिलियन डाॅलर में इसे उन्होंने खरीदा था। इससे साफ पता चलता है कि 30 सालों तक अमेजन की कमान संभालने वाले जेफ बेजोस रिटायर नहीं हो रहे हैं। बल्कि वह अब दूसरी भूमिका में नजर आएंगे।

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here