वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल की तरह रिलायंस जियो भी अपने प्रीपेड प्लान को महंगा कर चुकी है। हालांकि अभी भी ग्राहकों के पास बड़ी बचत करने का मौका है। यहां हम जियो के एक ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आपके 1250 रुपये तक बच सकते हैं। जी हां, यहां हम कंपनी के रोज 3 जीबी डेटा वाले प्लान की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस तरह एक प्लान बनेगा आपको फायदे का सौदा:
ऐसे होगी 1250 रुपये की बचत
दरअसल, जियो अलग-अलग वैलिडिटी के साथ रोज 3 जीबी डेटा वाले कई प्लान ऑफर कर रही है। इनमें आपको 28 दिन से 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। सबसे सस्ता 3 जीबी डेटा वाला प्लान 419 रुपये का है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको डेटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें: ₹250 के प्लान में BSNL ने दी Jio को मात, महीनेभर के लिए 50GB डेटा और फ्री कॉलिंग
यानी अगर आप पूरा साल यह रिचार्ज कराते हैं तो आपको कुल 13 बार रिचार्ज कराना होगा। इस तरह कुल खर्च 5,447 रुपये हो जाता है। जबकि 3जीबी वाले 365 दिन के प्लान की कीमत 4199 रुपये है। यानी सालभर का प्लान लेकर आप 1248 रुपये की बचत कर सकते हैं। 4199 रुपये के प्लान में भी आपको डेटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
यह भी पढ़ें: Amazon Top Deals: हेडफोन से फिटनेस बैंड तक, 999 रुपये से कम में धांसू एक्सेसरीज
ऐसे होगी 956 रुपये की बचत
वहीं अगर आप रोज 3 जीबी डेटा वाला 84 दिन का प्लान लेते हैं तो आपको 1199 रुपये खर्च करने होंगे। यही प्लान अगर आप सालभर इस्तेमाल करेंगे तो आपको 4 बार से ज्यादा रिचार्ज कराना होगा। इसका कुल खर्च 5155 रुपये आता है। जो 365 दिन वाले प्लान से 956 रुपये ज्यादा है। देखा जाए तो भले ही आपको सालभर वाले प्लान के लिए एक मुश्त ज्यादा रकम देनी पड़ रही हो, लेकिन आपको फायदा भी बड़ा हो रहा है।







