देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) रोज 1 जीबी से लेकर 3 जीबी डेटा प्रतिदिन तक के अलग-अलग प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। हालांकि सबसे ज्यादा पॉप्युलर प्लान रोज 1.5 जीबी प्रतिदिन वाले हैं। इनकी कीमत 199 रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगा प्लान 2121 रुपये का है। तो आइए जानते हैं रिलायंस जियो के रोज 1.5 जीबी डेटा वाले किस प्लान में कितनी वैलिडिटी मिलती है। 

Jio का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह रिलायंस जियो का सबसे सस्ता रोज 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान है। इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस तरह यूजर्स 42 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS दिए गए हैं। 

Jio का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह कंपनी का 56 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है, इस तरह कुल 84 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क के लिए 2000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS दिए गए हैं। 

पढ़ें: ₹500 से कम में धांसू प्लान, डेटा-कॉलिंग के साथ ढेर सारे फायदे

Jio का 555 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो के 555 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी दी गई है। रोज 1.5 जीबी के हिसाब से यूजर्स को कुल 126 जीबी डेटा मिलता है। इसमें जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS दिए गए हैं। 

Jio का 777 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ ही आता है, हालांकि इसमें ज्यादा डेटा के साथ अन्य सु्विधाएं भी दी गई हैं। प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा के अलावा 5 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल 131 जीबी डेटा की सुविधा मिलती है। इसमें जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क के लिए 3000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा 1 साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और 100 SMS मिलते हैं। 

पढ़ें: 20 फीसद तक मंहगी हो सकती है कॉलिंग, Vodafone-Idea बढ़ा सकता है टैरिफ

Jio का 2121 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यह रिलायंस जियो का सबसे महंगा रोज 1.5 जीबी डेटा वाला प्लान है। इसमें सबसे ज्यादा 336 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस तरह यूजर्स कुल 504 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 नॉन-जियो मिनट्स दिए गए हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS दिए गए हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here