अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी इंटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लैटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इंटेल इस डील से जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। करीब तीन महीने में​ रिलायंस जियोमें विदेशी कंपनियों द्वारा यह 12वां निवेश है। इसके पहले फेसबुक, सिल्वर लेक पार्टनर्स, विस्टा, जनरल अटलांटिक,केकेआर, मुबाडाला, सिल्वर लेक, ADIA, TPG, L Catterton, PIF ने ​जियो में निवेश किया है। जियो ने इन सभी प्रमुख टेक्नोलॉजी निवेशकों से 117,588.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इंटेल टेक्नोलॉजी सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में से एक है। इंटेल कैपिटल, जिसके माध्यम से कंपनी ने जियो प्लैटफार्म में निवेश किया है वह 5G क्लाउड कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों में निवेश करती है। 1991 के बाद से इंटेल कैपिटल ने दुनिया भर में 1,582 से अधिक कंपनियों में 12.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। Jio में इससे पहले बड़ा निवेश सऊदी अरब की PIF द्वारा किया गया था, जिसने 2.32% हिस्सेदारी के लिए 11,367 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

कंपनी डील की घोषणा निवेश करोड़ रुपये में

जियो में हिस्सेदारी (%)

फेसबुक 22 अप्रैल 43574 9.99
सिल्वर लेक 4 मई 5655.75 1.15
विस्ता पार्टनर 8 मई 11367 2.32
जनरल अटलांटिक 17 मई 6598.38 1.34
केकेआर 22 मई 11367 2.32
मुबाडाला 5 जून 9,093.60 1.85
सिल्वर लेक 5 जून 4,546.80 0.93
अबु धाबी इन्वेस्टमेंट ​अथॉरिटी 7 जून 5683.5 1.16
टीपीजी 14 जून 4,546.80 0.93
एल केटरटन 13 जून 1894.5 0.39
पीआईएफ 18 जून 11,367 2.32
इंटेल 3 जुलाई 1894.5 0.39

 

130 करोड़ भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में होगा सुधार: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “दुनिया के  प्रौद्योगिकी लीडर्स के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरा होने पर हम बेहद खुश हैं। भारत को दुनिया में एक अग्रणी डिजिटल सोसाइटी में बदलने के हमारे दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में ये हमारे सहायक हैं। इंटेल एक सच्चा इंडस्ट्री लीडर है, जो दुनिया को बदलने वाली तकनीक और नवाचारों को बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वैश्विक स्तर पर इंटेल कैपिटल के पास अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में एक मूल्यवान भागीदार होने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। इसलिए हम अत्याधुनिक तकनीकों में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए इंटेल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा। “

यह भी पढ़ें: रिलायंस जियो बनेगा चीनी कंपनी हुवावेई के खिलाफ अमेरिका का हथियार, माइक पोम्पियो ने जमकर की तारीफ

इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष, वेंडेल ब्रूक्स ने कहा, “भारत में कम लागत वाली डिजिटल सेवाओं को ताकत देने के लिए Jio प्लेटफ़ॉर्म्स अपनी प्रभावशाली इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहा है। यह जीवन को समृद्ध बनाने के इंटेल के उद्देश्य के समरूप है। हमारा मानना है कि डिजिटल पहुंच और डेटा, व्यापार और समाज को बेहतर बना सकते हैं। इस निवेश के माध्यम से भारत में डिजिटल परिवर्तन को हम ताकत देंगे।

यह भी पढ़ें: जियो प्लैटफॉर्म ने भरी रिलायंस की झोली , 5जी और जियोमार्ट कारोबार विस्तार का रास्ता खुला

जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की “फ़ुली ओन्ड सब्सिडियरी” है। ये एक “नेक्स्ट जनरेशन” टेक्नॉलोजी कंपनी है जो भारत को एक डिजिटल सोसायटी बनाने के काम में मदद कर रही है। इसके लिए जियो के प्रमुख डिजिटल एप, डिजिटल ईकोसिस्टम और भारत के नंबर #1 हाइ-स्पीड कनेक्टिविटी प्लेटफ़ॉर्म को एक-साथ लाने का काम कर रही है। रिलायंस जियो इंफ़ोकॉम लिमिटेड, जिसके 38 करोड़ 80 लाख ग्राहक हैं, वो जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड की “होल्ली ओन्ड सब्सिडियरी” बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में हुआ निधन

जियो एक ऐसे “डिजिटल भारत” का निर्माण करना चाहता है जिसका फ़ायदा 130 करोड़ भारतीयों और व्यवसायों को मिले। एक ऐसा “डिजिटल भारत” जिससे ख़ास तौर पर देश के छोटे व्यापारियों, माइक्रो व्यवसायिओं और किसानों के हाथ मज़बूत हों। जियो ने भारत में डिजिटल क्रांति लाने और भारत को दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल ताकतों के बीच अहम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here