रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने का पूरा प्रयास करती हैं। लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी इस मामले में पीछे नहीं है। बीएसएनएल ने हाल ही में अपने 2399 रुपये वाले प्लान में बदलाव करते हुए इसकी वैलिडिटी को 72 दिन बढ़ा दिया है। Jio और Vi भी 2399 रुपये कीमत के प्लान ऑफर करती हैं, जो सालभर की वैलिडिटी के साथ आता है। यहां हम तीनों ही कंपनियों के इस प्लान की तुलना करने जा रहे हैं। 

Reliance Jio का 2399 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले बात जियो कि करें तो कंपनी के 2399 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 365 दिन के लिए रोज 2 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस तरह कुल डेटा 730 जीबी हो जाता है। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को JioTV, JioCinema और  JioNews जैसे जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Airtel का धांसू प्लान: 1 रुपया कम देकर बढ़ जाएगी 28 दिन की वैलिडिटी और 14GB ज्यादा मिलेगा डेटा

Vodafone-Idea का 2399 रुपये वाला प्लान
जियो की ही तरह Vi के प्लान में भी 365 दिन की वैलिडिटी ही दी गई है। हालांकि इसमें रोज सिर्फ 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस तरह कुल डेटा 547.5 जीबी हो जाता है। इसमें  सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। प्लान में फ्री नाइट डेटा (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक), वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV Classic का मुफ्त एक्सेस मिलता है। 

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! लॉन्च किया नया प्लान, 197 रुपये में मिल रही है 180 दिन की वैलिडिटी

BSNL प्लान में ज्यादा वैलिडिटी और डेटा
BSNL ने अपने 2399 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 72 दिन बढ़ा दी है। अब इस प्लान में यूजर्स को 437 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। पहले वैलिडिटी 365 दिन की थी। इसमें सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और रोज 3GB डेटा मिलता है। बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी है। इसके अलावा EROS Now एंटरटेनमेंट सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस तरह बीएसएनएल का प्लान ज्यादा डेटा और वैलिडिटी वाला है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here