कश्मीर घाटी में 370 हटने के एक साल पूरे होने से पहले बुधवार शाम कुछ मिनटों के अंतर पर दो आतंकी घटनाएं हुई हैं। ये दोनों ही वारदात दक्षिण कश्मीर में हुई है। पहला हमला पुलवामा के काकपोरा और दूसरा कुलगाम जिले में हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर

श्रीनगर

अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने से पहले बुधवार शाम कश्मीर घाटी में दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। हमले की पहली वारदात कुलगाम में हुई है बीजेपी के एक सरपंच को आतंकियों ने गोली मारी है। इसके अलावा पुलवामा जिले में पुलिस टीम पर एक आतंकी हमला हुआ है, जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया है। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक सरपंच को गोली मारी है। सरपंच पर हमले की घटना कुलगाम के पास काजीगुंड इलाके में हुई है।

Web Title two major attacks in kashmir in kulgam and budgam(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here