जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार (2 जुलाई) देर रात शुरू हुई एक मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया और एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ हज़रतबल दरगाह के पास स्थित मालबाग इलाके में हुई।
खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब तलाशी अभियान चलाया जा रहा था तभी छुपे हुए आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
On a specific police input, an operation was launched at the outskirts of Srinagar city by police Special Operations Group (SOG) and CRPF. One terrorist killed. De-induction taking place: DG J&K Police Dilbag Singh (file pic) pic.twitter.com/TZaZ2H2tFh
— ANI (@ANI) July 2, 2020
अधिकारियों ने बताया कि शुरू में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हुए और उन्हें 92-बेस सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप उरवान के तौर पर हुई है।
Encounter underway at Malbagh area of Srinagar. Police and security forces are on the job: Jammu & Kashmir Police pic.twitter.com/ClpNawpiTZ
— ANI (@ANI) July 2, 2020
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। उसकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल और आतंकवादियों की तलाश में जुटे हैं। इलाके की घेराबंदी की गई है। तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी।







