Updated : 02 Jul 2020 04:27 PM (IST)
अमेरिकी की राजनीति में भारतीयों की अहमियत हमेशा से रही है. इस बार भी अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय छाए हुए हैं. अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है. मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन से होगा.
जो बाइडन के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी एक भारतीय मूल की महिला को मिली है. ये महिला हैं- मेधा राज. मेधा को जो बाइडेन के चुनाव प्रचार अभियान में डिजिटल विंग की जिम्मेदारी दी गई. उन्हें डिजिटल प्रचार का प्रमुख बनाया गया है.







