Joe Biden UNGA Address: संयुक्त राष्ट्र आम सभा (यूएनजीए) को संबोधित करते हुए न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सैन्य शक्ति हमारी अंतिम उपाय का साधन होना चाहिए, न कि पहली. उन्होंने कहा कि हथियारों से कोविड-19 महामारी या उसके भविष्य के वरिएंट्स से बचाव नहीं किया जा सकता है, बल्कि यह विज्ञान और राजनीति की सामूहिक इच्छाशक्ति से ही संभव है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम आतंकवाद की चुनौतियों का मुकाबला कर रहे हैं. हमने अफगानिस्तान में 20 वर्षों का संघर्ष खत्म किया और युद्ध खत्म करने के बाद हमने कूटनीति के दरवाजे खोल रहे हैं.
अमेरिका अब 20 साल पहले वाला देश नहीं
राष्ट्रपति बाइडेन ने आज अमेरिका 20 साल पहले हुए 9/11 हमले वाला देश नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रोपगेंडा का मुकाबला करते हुए आज हम बेहतर तरीके से सुसज्जित हैं. यूएनजीए में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम आतंकवाद के खतरनाक डंक को जानते हैं. पिछले महीने में काबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले में 13 अमेरिकी जवान खोए और कई अफगानिस्तान के लोग मारे गए. जो लोग हमारे खिलाफ आतंकवादी कृत्य करते हैं, वे अमेरिका में एक दृढ़ दुश्मन पाएंगे.
अमेरिका नहीं चाहता एक नया ‘शीत युद्ध’
चीन से तनातनी के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम एक नया शीतयुद्ध नहीं चाहते हैं, जहां पर दुनिया का बंटवारा हो जाए. अमेरिकी किसी भी देश के साथ काम करने को तैयार है, जो शांतिपूर्ण संकल्पों का अनुसरण करता हैं… क्योंकि हम सभी को अपनी विफलताओं का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
We are not seeking a new cold war, where the world is divided…US is ready to work with any nation that pursues peaceful resolutions…because we have all suffered consequences of our failures: US President Joe Biden at UNGA, New York pic.twitter.com/icJethcrdK
— ANI (@ANI) September 21, 2021
उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार पाने से रोकने को लेकर प्रतिबद्ध है. बाइडेन ने कहा कि हम कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्ण विसैन्यीकरण को आगे बढ़ाने के लिए गंभीर और निरंतर कूटनीति चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:
पीएम मोदी के साथ 24 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक करेंगे राष्ट्रपति बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी







