आईजी मोहित अग्रवाल ने कानपुर मुठभेड़ की जानकारी दी
आईजी (कानुपर रेंज) मोहित अंग्रवाल ने बताया है कि दो अपराधी मारे गए हैं। हथियार भी बरामद हुए हैं। माना रहा है कि कि इस मुठभेड़ में दुबे भी घिरा हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने अपराधियों को घेरा।
कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास दूबे की घर के छत से देखिए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की ग्राउंड रिपोर्ट…
कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात हिस्ट्री शीटर विकास… https://t.co/pnC0PbnAzP
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1593747128000
ऊंचाई से फायरिंग, AK-47 के खोखे…कानपुर हमले की पूरी कहानी
कानपुर एनकाउंटर: कौन है विकास दुबे जिसने यूपी को हिला दिया है?
इस तस्वीर में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के परिजन दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि विकास दूबे गैंग के हमले में डीएसपी देवेंद्र मिश्रा शहीद हो गए हैं।
कानपुर के बिकारू गांव में घटनास्थल का मुआयना करते यूपी के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार।
Kanpur: ADG Law and Order Prashant Kumar visits spot of encounter in Bikaru village where 8 police personnel lost t… https://t.co/BEFAaq5gS7
— ANI UP (@ANINewsUP) 1593745937000
ये उस जेसीबी की तस्वीर है जिसे रास्ते में लगाकर पुलिसकर्मियों की गाड़ी आगे जाने से रोकी गई थी। पुलिस की टीम यहां से पैदल आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान घात लगाकर बैठे लोगों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।
यह हिस्ट्री शीटर विकास दूबे का घर हैं जहां पुलिस की टीम दबिश देने गई थी। पुलिस के मुताबिक, विकास दूबे के खिलाफ 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
यूपी के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
पुलिस की तैयारी पूरी थी। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तीन थानों की टीम विकास दूबे को पकड़ने आई थी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस तरह से फायरिंग होगीः यूपी एडीजी
यूपी के एडीजी लॉ ऐंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि हम अपने साथियों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। अपराधियों की खोज की जाएगी और कोई भी बचने नहीं पाएगा।
समाजवादी पार्टी ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
कानपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को ‘रोगी सरकार’ कहा है।
'रोगी सरकार' के जंगलराज में 'हत्या प्रदेश' बने उप्र के कानपुर में दबिश के दौरान सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा हम… https://t.co/ohbOO8Z9IO
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) 1593743212000
हिस्ट्री शीटर का इलाके में काफी दबदबा है। उसके नाम के पत्थर भी लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, विकास दूबे जिला पंचायत सदस्य रह चुका है।
कानपुर की फरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहले ही पहुंच गई है। लखनऊ से भी जांच के लिए फरेंसिक टीम भेजी गई हैः यूपी डीजीपी
विकास दूबे एक शातिर अपराधी है। हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि जिन हथियारों से पुलिस टीम पर हमला किया गया वो उन्हें कहां से मिलाः यूपी डीजीपी
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने पर यूपी डीजीपी एचसी अवस्थी बोले | हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है कि हमारे जो साथी घायल हुए हैं उनकी अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराया जाय |
हमारे करीब 7 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। IG, ADG, ADG (लॉ ऐंड ऑर्डर) को ऑपरेशन की निगरानी के लिए वहां भेजा गया है। कानपुर की फरेंसिक टीम मौके पर है, लखनऊ से एक विशेषज्ञ टीम भी भेजी गई है: यूपी डीजीपी
STF has been deployed. IG/STF is reaching the spot. Kanpur STF is already at work. A large scale opeartion is being… https://t.co/W9m6jrPg45
— ANI UP (@ANINewsUP) 1593741764000
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज था, पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। रास्ते में जेसीबी लगा दिया गया जिससे हमारे वाहन बाधित हो गए। जब फोर्स नीचे उतरी तो अपराधियों ने गोलियां चला दीं। जवाबी गोलीबारी हुई लेकिन अपराधी ऊंचाई पर थे, इसलिए हमारे 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गएः यूपी डीजीपी
Case under Sec 307 was lodged against history-sheeter Vikas Dubey, Police had gone to arrest him. JCBs were put up… https://t.co/QrPWFQrPWg
— ANI UP (@ANINewsUP) 1593741398000
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने यूपी के डीजीपी को मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और मामले की रिपोर्ट मंगाई।
CM Yogi Adityanath has expressed his condolence to the families of the 8 Police personnel who lost their lives afte… https://t.co/0B7acbIWJI
— ANI UP (@ANINewsUP) 1593737717000
जानकारी के मुताबिक, विकास दूबे हिस्ट्री शीटर है और उसके नाम 50 से भी ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस की यह टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई थी। खबर मिलने के बाद एसएसपी और आईजी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। फरेंसिक टीम भी यहां छानबीन में जुट गई है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक टीम पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिसमें डीएसपी देवेंद्र मिश्रा और थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।







