Kanpur Shootout: यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस यहां ला रही है। उधर, लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने विकास दूबे की पत्नी ऋचा, बेटे और नौकरी को हिरासत में लिया है।

Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

पुलिस ने उज्जैन से कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पकड़ा
हाइलाइट्स

  • लखनऊ में पुलिस ने विकास दूबे की पत्नी ऋचा, बेटे और नौकर को हिरासत में लिया
  • कृष्णा नगर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ
  • कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर यूपी ला रही पुलिस

लखनऊ

यूपी के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस यहां ला रही है। दुबे को बुधवार सुबह मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। उधर, लखनऊ की कृष्णा नगर पुलिस ने देर शाम विकास दूबे की पत्नी ऋचा और उसके बेटा को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने विकास के नौकर को भी हिरासत में लिया है। कृष्णा नगर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इससे पहले यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुबे के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जब उनसे यह पूछा गया कि दुबे के अलावा उज्जैन से और कौन पकड़ा गया है तो अधिकारी ने जवाब दिया कि हमें मीडिया के जरिए यह जानकारी मिली है और अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।

इसी कार से आया था विकास दुबे? 2 दिन पहले शिवपुरी में दिखी थी गाड़ीइसी कार से आया था विकास दुबे? 2 दिन पहले शिवपुरी में दिखी थी गाड़ीविकास दुबे गिरफ्तारी से पहले नोएडा और कोटा में रुका था। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद गैंगस्टर विकास दुबे 2 दिन तक नोएडा में रुका था। सूत्रों के अनुसार उज्जैन पहुंचने से पहले वह 1 रात कोटा में भी रुका था। इस बीच उज्जैन पुलिस ने लखनऊ नंबर की एक गाड़ी जप्त की है। उज्जैन में जप्त कार की सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। यह कार 7 जुलाई को शिवपुरी जिले के पुरनखेड़ी टोल प्लाजा से गुजर रही थी। सीसीटीवी रात साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या विकास दुबे इसी कार में सवार होकर पहुंचा था।

उनसे जब पूछा गया कि क्या यह यूपी पुलिस और मध्य प्रदेश पुलिस का संयुक्त अभियान था तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं वहां हमारी टीम मौजूद नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि कानपुर से जांच अधिकारी और पुलिस टीम शीघ्र ही दुबे को लाने के लिए उज्जैन पहुंचेगी। पांच लाख रुपये के इनामी दुबे पर दो और तीन जुलाई की दरम्यानी रात को चौबेपुर के बिकरू गांव में हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है।

Web Title kanpur shootout: gangster vikas dubey’s wife & son taken into custody by police in lucknow(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here