करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अभी तक अपने दूसरे बेबी की कोई भी झलक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नहीं दी हैं. लेकिन लगता है नाना रणधीर कपूर ने गलती से इंस्टाग्राम पर सैफिना के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर लीक कर दी है. हालांकि रणधीर कपूर ने फौरन तस्वीर को डिलीट भी कर दिया.

तस्वीर को डिलीट करने से पहले ही फैंस ने ले लिया  स्क्रीनशॉट

दरअसल रणधीर कपूर ने अपने ग्रैंडसन की दो तस्वीरों का एक कोलॉज इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया था. लेकिन ऐसा लगता है कि रणधीर कपूर ने गलती से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी. क्योंकि उन्होंने कुछ ही मिनटों में तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से डिलीट भी कर दिया था. लेकिन फैंस भी कम चालाक नहीं हैं उन्होंने भी रणधीर कपूर के तस्वीर को डिलीट करने से पहले ही स्क्रीनशॉट ले लिया था. अब ये पिक्चर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं.

करीना कपूर ने भी बेटे के साथ तस्वीर की थी शेयर

इससे पहले करीना कपूर ने भी अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी हालांकि उन्होंने अपने सेकेंड बेबी के चेहर की एक झलक भी वर्चुअल वर्ल्ड को नहीं दी थी. बता दें कि करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेबी को जन्म दिया था. करीना की डिलीवरी ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई थी. करीना और सैफ के बड़े बेटे का नाम तैमूर है. तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था.

Kareena Kapoor के दूसरे बेटे की तस्वीर हुई लीक, नाना रणधीर कपूर ने गलती से पोस्ट कर दी फोटो, फिर डिलीट किया

बता दें कि करीना के सेकेंड बेबी का नामकरण होना अभी बाकी है. वहीं एक्ट्रेस के एक करीबी ने खुलासा किया है कि सैफिना अपने दूसरे बेबी के नामकरण में काफी कम लोगों को इंवाइट करने वाले हैं. दरअसल करीना और सैफ नहीं चाहते हैं कि महामारी की वजह से ज्यादा लोग इक्टठा हों.

ये भी पढ़ें

Akshay Kumar की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट टली, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की निर्देशक रोहित शेट्टी की सराहना

The Kapil Sharma Show: जब स्टेज पर हुआ Kangana Ranaut और मसाज क्वीन सपना का आमना-सामना, खूब लगे ठहाके



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here