बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक बहुत ही फनी अंदाज में फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कार्तिक हाल ही में कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. कार्तिक आर्यन ने एक्टर राजपाल यादव के साथ की एक मजेदार फोटो शेयर किया है. दरअसल यह फोटो आने वाली फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ के सेट का है जिसमें ये दोनों कलाकार काम कर रहे हैं.

कार्तिक ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, “छोटा पंडित और मेरी तरफ से हैप्पी होली. पानी से बच के रहना इस साल #Bhoolbhulaiyaa2 ” तस्वीर में राजपाल यादव ‘भुल भुलैया’ में निभाए अपने मशहूर किरदार छोटा पंडित के गेटअप में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि कार्तिक ने राजपाल के किरदार ‘छोटा पंडित’ की तरह का हेयर स्टाइल अपनाने की कोशिश की है.

22 मार्च को कार्तिक ने अपने फैंस को यह जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. कार्तिक ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया था. उन्होंने एक प्लस चिन्ह का एक ग्राफिक शेयर किया था. इसके साथ ही कार्तिक ने लिखा था पॉजिटिव हो गया, दुआ करो.

बता दें कॉमिक सुरनेचुरल थ्रिलर ‘भूल-भुलैया 2’ के  अलावा कार्तिक क्राइम थ्रिलर धमाका में भी नजर आएंगे. उनकी आने वाली फिल्मों में करन जौहर की दोस्ताना 2 भी है जिसमें वह जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें:

जब होली सेलिब्रेशन में Nora Fatehi ने किया धमाकेदार डांस, देखकर दीवाने हो गए फैंस





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here