अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करते हुए लाखों हिंदुस्तानी महिलाएं हर साल एक दिन सूरज निकलने से सूरज ढलने तक कुछ नहीं खाती हैं. यहां तक कि पानी की एक बूंद तक का सेवन नहीं करती हैं. हमारा सवाल इन महिलाओं से है कि क्या ये सच में मानती हैं कि इनके भूखे रहने से इनके पति की आयु बढ़ेगी. यह कई साल से चलती आ रही प्रथा सच्ची है या अब बस सजने-संवरने और खुशी मनाने का एक मौका बनके रह गई है…क्या यह सिर्फ़ महिलाओं तक सीमित है? क्या मर्दों में व्रत रखके अपनी पत्नियों की उम्र लंबी करने की शक्ति नहीं है? इन सारे सवालों का जवाब खोजने की कोशिश हुई है इस वीडियो में.







