टीवी का पॉपुलर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) जिसके 12वें सीजन की शानदार शुरुआत हो चुकी है. ‘केबीसी’ (KBC) के मंच पर कंटेस्टेंट्स ढ़ेर सारी धनराशि को जीतते ही हैं साथ ही अपनी जिंदगी से जुड़े कई मज़ेदार किस्से भी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ शेयर करते हैं. ऐसे ही मंगलवार के एपिसोड में तेलंगाना की सविता रेड्डी ने हॉट सीट पर बैठकर 60 हजार रुपये जीते, जिसके बाद राजस्थान के रहने वाले रुगनाथ राम हॉट सीट पर बैठे.

रुगनाथ के हॉट सीट पर बैठने के बाद बिग बी ने उनका वीडियो दिखाया, जिसमें वो अपनी पत्नी को ‘दयाबेन’ कहकर बुलाते हुए नज़र आए. इस बारे में जब अमिताभ बच्चन ने रुगनाथ से पूछा कि वो अपनी पत्नी को आप ‘दयाबेन’ कहकर क्यों बुलाते हैं. उनके अपने नाम से क्यों नहीं बुलाते?’ बिग बी के पूछने पर रुगनाथ बोलते हैं कि-‘हमारे यहां पत्नी को नाम से बुलाने का कल्चर नहीं, इसलिए मैं उन्हें ‘दयाबेन’ कहकर बुलाता हूं.’

रुगनाथ की बातें सुनकर होस्ट अमिताभ बच्चन भी काफी खुश होते हैं और उनकी पत्नी भगु देवी जो वहीं पर मौजूद थीं, उनसे पूछते हैं तो वो कहती हैं कि उनके यहां यही परंपरा चलती आ रही है. इसके अलावा अमिताभ, रुगनाथ की पत्नी से पूछते हैं कि-‘क्या आपको उम्मीद थी कि आपके पति हॉट सीट तक पहुंच जाएंगे?’ तो उन्होंने इंकार कर दिया. आपको बता दें कि रुगनाथ एक कारपेंटर हैं और ‘केबीसी’ के मंच से वो 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गए.

KBC 12: प्रदीप कुमार सूद नहीं दे पाए 25 लाख के सवाल का जवाब, जानें क्यों भावुक हो गए अमिताभ बच्चन 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here