बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. कियारा आडवाणी फोटो में एक गोल्डन कलर की साड़ी को पहने हुए नज़र आ रही हैं और साथ ही अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘HeeleinTootGayi’ इस फोटो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

आपको बता दें, कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म इंदू की जवानी अगले महीने 11 दिसम्बर को सिनेमा घरों में रिलीज़ होने वाली है. जिसे लेकर कियारा आडवाणी काफी एक्साइटेड हैं और अपनी फिल्म को प्रमोट करते दिख रही हैं. वहीं इस फिल्म का नया गाया रिलीज होने वाला है. वह गाना हीलें टूट गयीं को जबरदस्त तरीके से प्रमोट कर रही हैं.

कियारा आडवाणी का गाना हीलें टूट गयीं 27 नवम्बर को रिलीज़ होगा. वहीं फोटो शेयर किए हुए 11 घंटे हो चुके हैं और इस फोटो को 2,024,615 लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म इंदू की जवानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन अबीर सेनगुप्ता ने किया है. आपको बता दें, कियारा आडवाणी को आखिरी बार फिल्म लक्ष्मी में देखा गया था.

ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. कियारा आडवाणी ने अक्षय कुमार के साथ स्क्रिन शेयर करती हुई नज़रआई थीं. वहीं कियारा अपनी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो में भी नज़र आएंगी. इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here