Renault India ने अपनी हैचबैक कार Kwid, कॉम्पैक्ट एमपीवी Triber और Duster एसयूवी जैसी गाड़ियों पर खास ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को 75 हजार रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से लेकर लॉयलटी बेनिफिट्स तक शामिल हैं। इसके अलावा, ग्रामीण ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर और कॉर्पोरेट छूट की सुविधा भी दी गई है। जो भी ग्राहक सस्ते में रेनो की गाड़ियां खरीदना चाहते हैं वे इस ऑफर का फायदा 31 मार्च 2021 तक ले सकते हैं।

Renault Kwid पर 50 हजार की छूट
रेनो की एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का लॉयलटी बोनस शामिल है। चुनिंदा कॉर्पोरेट कंपनियों और PSU में काम करने वाले कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का कार्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 5 हजार का ग्रामीण ऑफर भी लागू है। 

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! 1 अप्रैल से कारों में जरूरी हुआ आगे की दोनों सीट पर एयरबैग

Renault Triber पर 60 हजार की छूट
रेनो की एमपीवी कार Triber पर 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसमें 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये का लॉयलटी बोनस शामिल है। ये बेनिफिट्स हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें 10 हजार का कार्पोरेट डिस्काउंट और ग्रामीण ग्राहकों के लिए 5 हजार की स्पेशल छूट भी अलग से है। 

यह भी पढ़ें: बाजार में धूम मचाने आ रही हैं ये शानदार 7-सीटर SUV, बड़ी फैमिली के लिए होंगी परफेक्ट, देखें लिस्ट

Renault Duster पर 75 हजार की छूट
इसी तरह रेनो डस्टर के भी दोनों वेरिएंट पर स्पेशल बेनिफिट दिया जा रहा है। कार के 1.3 लीटर टर्बो वेरिएंट पर 75 हजार तक की छूट मिलेगी। इसमें  जिसमें 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये तक का लॉयलटी बोनस शामिल है। इसके अलावा 30 हजार तक का कार्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, कार के 1.5 लीटर पेट्रोल वर्जन पर कुल 45 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये तक का लॉयलटी बोनस शामिल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here