भारत-चीन के बीच चल रहे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को बुधवार को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डीआरडीओ ने आज भारतीय सेना के लिए विकसित मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। परीक्षणों में, मिसाइल ने लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया।
DRDO today successfully carried out the trials of the Medium Range Surface to Air Missile systems developed for the Indian Army. In the trials, the missile secured a direct hit on the target: Sources
— ANI (@ANI) December 23, 2020







